
MPPSC पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अगले साल से दो बार होगी परीक्षा...
MPPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अगले साल से MPPSC की परीक्षा साल में दो बार कराई जाएगी. इसके अलावा सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी.





































































