
रातभर कॉइल जलाकर सोते हैं? सांस और फेफड़ों पर पड़ सकता है असर
मच्छरों से बचने के लिए घरों में इस्तेमाल होने वाली कॉइल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसके धुएं में कई हानिकारक केमिकल और प्रदूषण के छोटे कण होते हैं, जो सांस और फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकते हैं. खासकर बंद कमरे में कॉइल जलाना नुकसानदायक हो सकता है.






















