
ट्रंप का CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से 'बैन' करने का ऐलान
राष्ट्रपति ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया है, लेकिन अमल अभी स्पष्ट नहीं. प्रेस संगठनों के मुताबिक यह असंवैधानिक होगा.
24 खबरें · 41 कुल

राष्ट्रपति ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया है, लेकिन अमल अभी स्पष्ट नहीं. प्रेस संगठनों के मुताबिक यह असंवैधानिक होगा.

ट्रंप ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ सुरक्षा समझौते की घोषणा की. अमेरिका को स्थायी सैन्य अधिकार मिलने का दावा है, पर डेनमार्क संप्रभुता बरकरार बताता है. हस्ताक्षर अगले हफ्ते.

अमेरिकी सदन ने रूस पर सख्त प्रतिबंध बिल पास किया, जिससे ट्रंप को रूसी तेल खरीदने वाले भारत-चीन जैसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिलेगा. बिल राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का इंतज़ार कर रहा है.

BRICS अब सिर्फ कुछ देशों का संगठन नहीं, बल्कि दुनिया की बदलती ताकत का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. 40 से ज्यादा देश इससे जुड़ने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं, जबकि डॉलर पर निर्भरता कम करने की कोशिश ने इसकी अहमियत और बढ़ा दी है. आखिर BRICS भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्था को कैसे बदल सकता है और अमेरिका की चिंता क्यों बढ़ रही है?

दिल्ली में BRICS सम्मेलन से बांग्लादेशी PM तारिक रहमान नदारद, निमंत्रण को लेकर विवाद. शेख हसीना का प्रत्यर्पण मुद्दा, गंगा जल-संधि की समय-सीमा और अटकी द्विपक्षीय यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे अविश्वास को उजागर करती है.

मोदी-पुतिन बैठक में S-400, Su-57, ब्रह्मोस, परमाणु ऊर्जा और व्यापार समेत भारत-रूस रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी.

हिंदू संगठन BAPS के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान महिला कर्मचारियों को हटाने के आरोप में एफिल टॉवर सोमवार को बंद रहा. SETE ने जांच का ऐलान किया, BAPS ने आरोप नकारे, पेरिस मेयर ने जांच के आदेश दिए.

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद अब भोटेकोशी नदी का बढ़ता जलस्तर नई चिंता बन गया है. 691 लोगों की मौत के बीच करीब 600 लोगों के सुरंग में फंसे होने की आशंका है. भारत समेत तीन देशों की रेस्क्यू टीमें मोर्चे पर हैं, जानिए नेपाल में अभी क्या हालात हैं.

अमेरिका-कनाडा ट्रेड वॉर अब टॉयलेट पेपर, टिशू, व्हिस्की, चीज और लॉबस्टर जैसी रोजमर्रा की चीजों तक पहुंच गई है. दरअसल, कनाडा करीब 900 अमेरिकी सामानों पर 25 से 50 फीसदी तक जवाबी टैरिफ लगाने की तैयारी में है. आखिर इस ट्रेड वॉर का असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च पर कितना पड़ेगा?

नेपाल में एक झटके में आई भयानक बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया कि कई इलाकों का संपर्क तक टूट गया और सैकड़ों परिवार अपनों की तलाश में जुट गए. भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी और मलबे के तेज बहाव से अब तक 165 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं.

सीरिया में इज़राइल के हमले के बाद तुर्की से तनाव बढ़ा. नाटो सदस्यता और सैन्य ताकत के कारण तुर्की इज़राइल के लिए ईरान से बड़ी चुनौती बन सकता है.

अमेरिका ने सीरिया को 47 साल बाद 'आतंकवाद प्रायोजक देशों' की सूची से हटाया. मक़सद विदेशी निवेश और वैश्विक अर्थव्यवस्था में वापसी आसान बनाना. अब सूची में सिर्फ ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा बचे.

ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर डिजिटल एसेट्स, सोना, विमानन, शिपिंग और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में सबसे सख्त प्रतिबंध लगाए. इससे भारत का चावल, चाय, दवा निर्यात प्रभावित हो सकता है, दुबई रूट पहले ही बंद.

जापानी कंपनियों को भारत में ज्यादा निवेश के लिए लुभाने के मकसद से 220 भारतीय उद्योगपति जापान का दौरा करेंगे. भारत की नजर जापान की बड़ी कंपनियों के साथ-साथ उनके हजारों सप्लायर्स और मझोली कंपनियों पर भी है. निवेश बढ़ा तो मैन्युफैक्चरिंग, नए कारखानों, रोजगार और भारत की ग्लोबल सप्लाई चेन को बड़ा फायदा मिल सकता है. पढ़िए पूरी खबर और जानिए भारत की जापान से निवेश बढ़ाने की पूरी रणनीति.

विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के व्यवस्थित इस्तेमाल के कारण 'अनूठा' देश बताया और कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंध आपसी हित पर आधारित होने चाहिए.

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में जारी संकट से वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है. अमेरिका का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार 30 करोड़ बैरल से नीचे पहुंचकर 43 साल के निचले स्तर पर आ गया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भारत के आयात खर्च, रुपये और महंगाई पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है.

गाजा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के अनुसार, हमास ने चरणबद्ध तरीके से हथियार छोड़ने के रोडमैप पर सहमति जताई है। इसके बदले इज़रायल गाजा से अपनी सेना हटाएगा. हालांकि, दोनों पक्षों की शर्तों और औपचारिक मंज़ूरी के कारण समझौते का भविष्य अभी अनिश्चित बना हुआ है. जानिए इस ऐतिहासिक शांति प्रस्ताव की पूरी कहानी.

2019 में फूड डिलीवरी राइडर वांग जिबिंग ने एक कस्टमर की डांट के बाद एक कविता लिखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर कविता को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पढ़ा. बाद में वीडियो भी बनाए गए. जानिए उनकी दिलचस्प कहानी.

नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. 25 वर्षीय राइड-शेयरिंग ड्राइवर गणेश नेपाली की आत्मदाह के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है. वहीं, बेदखली अभियान से पहले से नाराज लोग अब सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

ईरान ने एक बार फिर हॉर्मुज़ को बंद कर खाड़ी के 5 देशों पर हमला कर दिया. हालांकि ट्रम्प ने कहा है कि हॉर्मुज़ बंद नहीं हुआ है, दूसरी तरफ़ अमेरिका ने भी मिसाइलों से ईरान पर पलटवार किया है और इजराइल ने भी ईरान को हमला झेलने की धमकी दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती दी. रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, शिक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में हुए समझौतों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी को और गहरा बनाया. अब दोनों देश आपसी भरोसे के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.

मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. दोनों देशों ने डिफेंस इनोवेशन और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने का फैसला किया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जेडी वेंस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं लेकिन पूरी तरह सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल के कई सहयोगी देश हैं, जिनमें भारत भी एक मजबूत मित्र है जो लगातार समर्थन देता है.

डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जबकि ईरान ने इसे अपमानजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.