व्यापार

24 खबरें · 161 कुल

अगस्त में घरेलू हवाई यातायात बढ़ा, यात्री आवाजाही 1.06% बढ़ी

अगस्त में घरेलू हवाई यातायात बढ़ा, यात्री आवाजाही 1.06% बढ़ी

अगस्त 2026 में भारत के घरेलू विमानन क्षेत्र में यात्री आवाजाही 1.06% बढ़कर 1.21 करोड़ से अधिक हो गई. दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु-मुंबई और दिल्ली-हैदराबाद जैसे प्रमुख रूटों पर मजबूत यात्री ट्रैफ़िक दर्ज किया गया. हालांकि, इसी दौरान एयरफ्रेट में करीब 1.45% की गिरावट देखने को मिली.

कल खुलेगा मनीव्यू का IPO, प्रमोटर्स और बड़े निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी

कल खुलेगा मनीव्यू का IPO, प्रमोटर्स और बड़े निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी

मनीव्यू का ₹1,091.68 करोड़ का आईपीओ 24 सितंबर 2026 को खुलेगा और 28 सितंबर तक चलेगा. कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹32 से ₹34 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इश्यू में ₹750 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹341.68 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है. प्रमोटर्स पुनीत अग्रवाल और संजय अग्रवाल समेत कई मौजूदा निवेशक OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, 5 दिन तक प्रभावित रह सकती हैं सेवाएँ

28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, 5 दिन तक प्रभावित रह सकती हैं सेवाएँ

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. यदि प्रस्तावित हड़ताल होती है, तो शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएँ प्रभावित हो सकती हैं.

NSE IPO में संस्थागत निवेशकों की रूचि खुदरा निवेशकों से सात गुना, क्या दमदार रिटर्न को है तैयार

NSE IPO में संस्थागत निवेशकों की रूचि खुदरा निवेशकों से सात गुना, क्या दमदार रिटर्न को है तैयार

NSE आईपीओ के सब्सक्रिप्शन ने खुदरा निवेशकों की तुलना में सात गुना अधिक सब्सक्रिप्शन को प्राप्त किया है. कर्मचारी श्रेणी में 175₹ की छूट के कारण खुदरा निवेशकों से अधिक सब्सक्रिप्शन हुआ है. 24 सितंबर को खुल रहे ट्रेडिंग में पता लगेगा कि आईपीओ कितना हिट हुआ.

RBI के नए नियमों से बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की तैयारी

RBI के नए नियमों से बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की तैयारी

नए नियमों में विदेशी मुद्रा जोखिम, ब्याज दर जोखिम, ट्रेडिंग बुक, ऋण आधारित म्यूचुअल फंड और ईटीएफ से जुड़े जोखिमों के लिए बैंकों की पूंजी व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जानिए इन नियमों का आम खाताधारक, कर्ज लेने वाले और निवेशक पर क्या असर पड़ेगा.

भारत का IT और सॉफ्टवेयर निर्यात $221.4 Billion के रिकॉर्ड स्तर पर; जानिए आपकी नौकरी और अर्थव्यवस्था पर असर

भारत का IT और सॉफ्टवेयर निर्यात $221.4 Billion के रिकॉर्ड स्तर पर; जानिए आपकी नौकरी और अर्थव्यवस्था पर असर

सर्वे के मुताबिक, कुल निर्यात में कंप्यूटर सेवाओं (Computer Services) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 69.3% रही, जबकि ITES/BPO सेवाओं का योगदान 30.7% रहा. अमेरिका (54.1%) और यूरोप (31.8%) भारतीय IT सेवाओं के सबसे बड़े बाजार बने हुए हैं. इसके अलावा, 91.7% सेवाएं Off-site मोड (भारत में रहकर) दी गईं, जो डिजिटल और रिमोट वर्क के बढ़ते महत्व को दर्शाती हैं. जानिए इस ग्रोथ का IT सेक्टर की नौकरियों, अर्थव्यवस्था और आम पेशेवरों पर क्या असर पड़ेगा।.

बैंकिंग Boom: बैंकों में जमा बढ़ा 17.8%, तो कर्ज बांटने की वृद्धि भी 19.1% बढ़ी; जानिए RBI आंकड़ों की डिटेल

बैंकिंग Boom: बैंकों में जमा बढ़ा 17.8%, तो कर्ज बांटने की वृद्धि भी 19.1% बढ़ी; जानिए RBI आंकड़ों की डिटेल

बैंकों द्वारा दिया जाने वाला कर्ज (Bank Credit) भी 19.1% की रफ्तार से बढ़कर ₹22.39 लाख करोड़ हो गया है. इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी उद्योग, व्यापार और पर्सनल लोन जैसे Non-Food Credit सेक्टर की रही. जानिए बैंकों में बढ़ती लिक्विडिटी और क्रेडिट ग्रोथ का आम आदमी और देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा.

भारत के रोज़गार मॉडल में क्षेत्रीय असमानता का खुलासा; सरकारी रिपोर्ट ने खोली विकास के दावों की पोल

भारत के रोज़गार मॉडल में क्षेत्रीय असमानता का खुलासा; सरकारी रिपोर्ट ने खोली विकास के दावों की पोल

PLFS के पहली बार जारी जिला-स्तरीय आंकड़ों में भारत के रोजगार बाजार की अलग-अलग तस्वीर सामने आई है. 23.7% जिलों में 15–29 वर्ष के युवाओं की NEET दर 30% से अधिक रही. वहीं महिला श्रम बल भागीदारी में भी जिलों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला.

कंपनियों का विदेश में डंका: OFDI 23% बढ़कर $3.84 अरब पर पहुंचा, मॉरीशस बना टॉप च्वॉइस

कंपनियों का विदेश में डंका: OFDI 23% बढ़कर $3.84 अरब पर पहुंचा, मॉरीशस बना टॉप च्वॉइस

भारतीय मल्टीनेशनल कंपनियों का ध्यान वैश्विक स्तर पर विनिर्माण, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर बना हुआ है, जिसमें मॉरीशस और नीदरलैंड्स सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट हब बने हुए हैं.

अगस्त में थोक महंगाई 9.92% पर पहुंची, ईंधन और खाद्य कीमतों ने बढ़ाया दबाव

अगस्त में थोक महंगाई 9.92% पर पहुंची, ईंधन और खाद्य कीमतों ने बढ़ाया दबाव

अगस्त माह में भी थोक मूल्य सूचकांक में तेज वृद्धि देखने को मिली है. क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें और खाद्य महंगाई ने सूचकांक में एक लम्बी छलांग लगाई है. देश की जीडीपी ने इस तिमाही अच्छा प्रदर्शन किया है ऐसा सरकारी आकड़े बता रहे है पर धरातल पर क्या हाल है यह देश की जनता ही तय कर पायेगी कि इस वास्तविकता का क्या हाल हैं.

साइबर ठगी की धन-श्रृंखला रोकने की तैयारी, आरबीआई का नया प्रस्ताव बैंकों और पुलिस की कार्यप्रणाली बदलेगा

साइबर ठगी की धन-श्रृंखला रोकने की तैयारी, आरबीआई का नया प्रस्ताव बैंकों और पुलिस की कार्यप्रणाली बदलेगा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साइबर ठगी से जुड़े Money Mule Accounts और संदिग्ध लेनदेन पर कार्रवाई के लिए नया Standard Operating Procedure (SOP) प्रस्तावित किया है. इसके तहत बैंक संदिग्ध रकम या खाते पर Temporary Debit Hold लगा सकेंगे. ग्राहक को 20 दिन में अपना स्पष्टीकरण देने का अवसर मिलेगा और सामान्य परिस्थितियों में रोक की अधिकतम अवधि 60 दिन होगी. जानिए RBI के नए प्रस्ताव से Bank Customers, Banks और Police/LEAs की कार्यप्रणाली में क्या बदलाव आएगा.

विदेश में दुर्लभ खनिज आसानी से खरीद सकेंगे प्राईवेट सेक्टर की कंपनियाँ

विदेश में दुर्लभ खनिज आसानी से खरीद सकेंगे प्राईवेट सेक्टर की कंपनियाँ

भारत विदेशों में Critical Minerals की संपत्तियां हासिल करने पर जोर दे रहा है. किशन रेड्डी ने निजी क्षेत्र से आगे आने की अपील की. अर्जेंटीना में 5 लिथियम ब्लॉक, अर्बन माइनिंग और चार राज्यों में प्रसंस्करण संयंत्र भारत की बड़ी रणनीति का हिस्सा हैं.

अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जंग का असर: तेल में उछाल, शेयर बाज़ार धड़ाम

अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जंग का असर: तेल में उछाल, शेयर बाज़ार धड़ाम

अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और इज़रायल-लेबनान तनाव का असर वैश्विक बाज़ारों पर दिखाई दे रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाज़ार दबाव में है, जबकि निवेशकों की नजर सोने और चाँदी की कीमतों पर है. जानिए IBJA के अनुसार सोना-चांदी के ताजा भाव और पश्चिम एशिया के तनाव का भारतीय बाज़ार पर संभावित असर.

बैंक हड़ताल 2026: क्या अब देश के सरकारी बैंकों में हफ़्ते में सिर्फ 5 दिन होगा काम?

बैंक हड़ताल 2026: क्या अब देश के सरकारी बैंकों में हफ़्ते में सिर्फ 5 दिन होगा काम?

11 सितंबर 2026 को देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखा सेवाएँ प्रभावित हैं. 5 दिवसीय बैंकिंग, पेंशन अपडेट, नई भर्ती और PLI की समीक्षा समेत बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों को जानिए. हड़ताल का ATM, चेक क्लियरेंस, कैश ट्रांजैक्शन और डिजिटल बैंकिंग पर क्या असर पड़ेगा, पूरी जानकारी पढ़ें.

4 दिन में 3.35 गुना हुआ निवेशकों का पैसा, ₹1 लाख बन गए ₹3.35 लाख इस शेयर ने किया कमाल

4 दिन में 3.35 गुना हुआ निवेशकों का पैसा, ₹1 लाख बन गए ₹3.35 लाख इस शेयर ने किया कमाल

Software के शेयर ने IPO के बाद महज चार कारोबारी सत्रों में करीब 235% की तेजी दर्ज की. ₹429 के IPO भाव से शेयर करीब ₹1,438.85 तक पहुंच गया. जानिए कैसे ₹1 लाख के बराबर निवेश का बाजार मूल्य करीब ₹3.35 लाख हो गया और इसके शेयर में इतनी तेज उछाल की वजह क्या है.

GDP 7.8% लेकिन Sensex-Nifty में गिरावट: अर्थव्यवस्था मजबूत, फिर शेयर बाजार क्यों डरा हुआ है?

GDP 7.8% लेकिन Sensex-Nifty में गिरावट: अर्थव्यवस्था मजबूत, फिर शेयर बाजार क्यों डरा हुआ है?

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP वृद्धि दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद Sensex और Nifty दबाव में हैं. इस रिपोर्ट में समझिए कि महंगा कच्चा तेल, कमजोर रुपया, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, ऊंची वैश्विक बॉन्ड यील्ड और कंपनियों की कमाई से जुड़ी चिंताएं शेयर बाजार पर कैसे असर डाल रही हैं. क्या मजबूत GDP वास्तव में शेयर बाजार की मजबूती की गारंटी है, या निवेशक भविष्य के जोखिमों को देखकर सतर्क हैं?

लोगों के पास बढ़ी नकदी, RBI में घटी बैंकों की जमा; समझिए Reserve Money के ताजा आंकड़ों के मायने

लोगों के पास बढ़ी नकदी, RBI में घटी बैंकों की जमा; समझिए Reserve Money के ताजा आंकड़ों के मायने

31 अगस्त 2026 तक देश की आरक्षित मुद्रा (Reserve Money) 7.38% बढ़कर ₹52.77 लाख करोड़ पहुंची. बाजार में करेंसी सर्कुलेशन 12.33% बढ़ा, जबकि बैंकों द्वारा RBI के पास रखी गई राशि में 12.20% की सालाना गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स में 813 अंकों की गिरावट, ₹2 लाख करोड़ डूबे; कच्चा तेल और अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता

सेंसेक्स में 813 अंकों की गिरावट, ₹2 लाख करोड़ डूबे; कच्चा तेल और अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 813 अंक टूटकर 74,764 के स्तर पर बंद हुआ. इस गिरावट से बाजार की कुल मार्केट कैप में करीब ₹2 लाख करोड़ की कमी आई. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव, रुपये की कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और IT शेयरों में दबाव बाजार गिरने की प्रमुख वजहों में रहे.

15 क्रिप्टो प्लेटफ़ार्म पर FIU की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों के लिए क्या है खतरे की घंटी?

15 क्रिप्टो प्लेटफ़ार्म पर FIU की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों के लिए क्या है खतरे की घंटी?

भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर निगरानी और सख्त हो गई है. Financial Intelligence Unit-India (FIU-IND) ने PMLA नियमों के कथित गैर-अनुपालन को लेकर 15 विदेशी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किया है. जानिए किन प्लेटफ़ार्म पर कार्रवाई हुई, FIU ने नोटिस क्यों दिया और इन प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने वाले भारतीय निवेशकों को अब क्या सावधानी बरतनी चाहिए.

खाते में अचानक आ जाए किसी अनजान व्यक्ति का पैसा, तो क्या करें? ख़र्च कर दिया तो क्या होगा?

खाते में अचानक आ जाए किसी अनजान व्यक्ति का पैसा, तो क्या करें? ख़र्च कर दिया तो क्या होगा?

अगर गलती से किसी अनजान व्यक्ति का पैसा आपके बैंक खाते में आ जाए तो उसे अपना समझकर ख़र्च न करें. जानिए बैंक को तुरंत सूचना देने से लेकर पैसे वापस करने तक की सही प्रक्रिया क्या है और रकम ख़र्च करने या वापस न करने पर क्या परेशानी हो सकती है.

FPI ने आज भारतीय बाजार में ₹2,179 करोड़ लगाए, फिर भी बाजार रहा धड़ाम, जाने क्या रही वजह?

FPI ने आज भारतीय बाजार में ₹2,179 करोड़ लगाए, फिर भी बाजार रहा धड़ाम, जाने क्या रही वजह?

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने आज भारतीय बाजार में कुल ₹2,179.42 करोड़ का शुद्ध निवेश किया. इक्विटी में ₹1,280.49 करोड़ की शुद्ध खरीदारी हुई, जबकि डेट और हाइब्रिड सेगमेंट में भी विदेशी निवेशकों ने निवेश किया.

शेयर बाजार पर भारी दबाव, सेंसेक्स 555 अंक टूटा; निफ़्टी 23,650 के नीचे, सोना-चाँदी भी चढ़े

शेयर बाजार पर भारी दबाव, सेंसेक्स 555 अंक टूटा; निफ़्टी 23,650 के नीचे, सोना-चाँदी भी चढ़े

शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 555 अंक टूटकर 75,577 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 23,650 के नीचे आ गया. पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार की चिंता बढ़ाई.

जुलाई 2026 में विदेशी कर्ज में जोरदार बढ़ोतरी, भारतीय कंपनियों ने जुटाए 7.70 अरब डॉलर

जुलाई 2026 में विदेशी कर्ज में जोरदार बढ़ोतरी, भारतीय कंपनियों ने जुटाए 7.70 अरब डॉलर

विदेशी वाणिज्यिक ऋण: जुलाई 2026 में भारतीय कंपनियों और वित्तीय संस्थाओं ने विदेशों से बड़ी मात्रा में धन जुटाया. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में बाहरी वाणिज्यिक ऋण यानी ECB के तहत कुल 7.70 अरब डॉलर की राशि दर्ज की गई. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 69 हजार करोड़ रुपये के बराबर है.

घर खरीदना क्यों हुआ इतना महंगा? 5 साल में कीमत 59% बढ़ी, जबकि निर्माण लागत सिर्फ 34% चढ़ी

घर खरीदना क्यों हुआ इतना महंगा? 5 साल में कीमत 59% बढ़ी, जबकि निर्माण लागत सिर्फ 34% चढ़ी

पिछले पांच वर्षों में देश के प्रमुख शहरों में घरों की कीमतों में करीब 59% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि निर्माण लागत लगभग 34% बढ़ी है. आखिर निर्माण लागत से कहीं ज्यादा तेज़ी से घरों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? जमीन की बढ़ती कीमत, डेवलपर का मार्जिन, मांग-आपूर्ति और पश्चिम एशिया के संघर्ष से बढ़ती निर्माण लागत ने आम खरीदार की चिंता बढ़ा दी है.