शेयर बाजार में कुछ ही दिनों में निवेशकों की किस्मत बदलने वाले शेयरों में ESDS Software Solution का नाम तेजी से सामने आया है. कंपनी के शेयर ने लिस्टिंग के बाद महज चार कारोबारी सत्रों में करीब 235% की छलांग लगाई. इसका सीधा मतलब है कि IPO में ₹1 लाख लगाने वाले निवेशक के निवेश का बाजार मूल्य बढ़कर करीब ₹3.35 लाख हो गया.

ESDS Software का IPO ₹429 प्रति शेयर के भाव पर आया था. लिस्टिंग के बाद शेयर में लगातार तेज खरीदारी देखने को मिली और कुछ ही कारोबारी सत्रों में शेयर की कीमत करीब ₹1,439 के स्तर तक पहुंच गई. यानी IPO मूल्य के मुकाबले शेयर लगभग 3.35 गुना हो गया.

₹1 लाख का निवेश कैसे बना ₹3.35 लाख?

मान लीजिए किसी निवेशक को IPO में करीब ₹1 लाख के शेयर ₹429 के भाव पर मिले. इस रकम से लगभग 233 शेयर खरीदे जा सकते थे. शेयर की कीमत करीब ₹1,439 पहुंचने पर इन शेयरों का बाजार मूल्य लगभग ₹3.35 लाख हो जाता.

यानी करीब ₹1 लाख के निवेश पर लगभग ₹2.35 लाख का कागजी मुनाफा दिखाई देता है. हालांकि, वास्तविक मुनाफा तभी माना जाएगा जब निवेशक शेयर बेचकर रकम हासिल करे. इसके अलावा ब्रोकरेज, टैक्स और अन्य शुल्क का भी असर पड़ सकता है.

आखिर ESDS के शेयर में इतनी तेजी क्यों?

ESDS को केवल एक SaaS कंपनी  नही हैं इसका कारोबार Cloud Computing, Data Centre, Infrastructure as a Service (IaaS), Managed Services और Software as a Service (SaaS) जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है.

कंपनी का कारोबार ऐसे समय में है जब भारत में Cloud Infrastructure, Data Centres और Artificial Intelligence यानी AI से जुड़ी कंप्यूटिंग क्षमता की मांग तेजी से बढ़ रही है. AI मॉडल और applications के लिए बड़े पैमाने पर computing power और GPU infrastructure की जरूरत होती है. इसी क्षेत्र में ESDS अपने कारोबार का विस्तार कर रही है.

कंपनी GPU-as-a-Service और AI Infrastructure पर भी काम कर रही है. इसके अलावा उसका SWARAJ Cloud प्लेटफॉर्म भी AI-enabled cloud infrastructure की दिशा में कंपनी की रणनीति का हिस्सा है.

AI और Cloud बना सकते हैं बड़ा Growth Engine

भारत में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ कंपनियों को सुरक्षित और scalable cloud infrastructure की जरूरत बढ़ रही है. बैंकिंग, सरकारी संस्थानों, वित्तीय सेवाओं और बड़े enterprises में cloud और managed IT services का इस्तेमाल बढ़ने से ESDS जैसे खिलाड़ियों के लिए अवसर पैदा हो रहे हैं.

इसके साथ AI का तेजी से विस्तार एक नया बाजार तैयार कर रहा है. कंपनियों को AI workloads के लिए GPU और high-performance computing infrastructure चाहिए. ESDS इसी बढ़ती मांग को अपने कारोबार के अगले growth driver के रूप में भुनाने की कोशिश कर रही है.

लेकिन इतनी तेज़ी में जोखिम भी बड़ा

ESDS के शेयर में कुछ ही दिनों में करीब 3.35 गुना की तेजी निश्चित रूप से निवेशकों को आकर्षित कर रही है, लेकिन इतनी तेज बढ़त के बाद valuation और volatility को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

IPO के बाद किसी शेयर में लगातार तेजी आने का मतलब यह नहीं है कि वह आगे भी इसी गति से बढ़ता रहेगा. निवेशकों को कंपनी की आय, मुनाफा, cash flow, कर्ज, valuation और भविष्य की growth को देखकर ही कोई निवेश निर्णय लेना चाहिए.

 

"शेयर बाजार में कुछ ही दिनों में निवेशकों की किस्मत बदलने वाले शेयरों में ESDS Software Solution का नाम तेजी से सामने आया है. कंपनी के शेयर न…"