ऑनलाइन कैब बुकिंग सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने अपने यात्रियों और ड्राइवर्स के लिए एक नया फीचर लांच किया है. इस नए फीचर का नाम है “Record My Trip या Record My Ride”. यह एक ऐसा सुरक्षा फीचर है जो उबर ड्राइवर्स को अपनी ट्रिप्स ऑटोमैटिकली रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा.
उबर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस फीचर का इस्तेमाल करके सफ़र के दौरान होने वाली हर गतिविधि का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा. यही नहीं, सेफ्टी और प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए इस रिकॉर्डिंग को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा यानी, इसे केवल सुरक्षा जांच या कानूनी विवाद के समय ही आधिकारिक तौर पर एक्सेस किया जा सकेगा.
उबर ड्राइवर कैसे कर पाएंगे ट्रिप की रिकॉर्डिंग?
उबर ड्राइवर को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अपने फ़ोन में ‘Record My Ride’ फीचर को ऑन करना पड़ेगा. जिससे उनका ड्राइवर ऐप ऑटोमेटिकली फ़ोन के सेल्फी कैमरा और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करके ट्रिप्स को रिकॉर्ड करेगा. वह अपने डैशकैम डिवाइस को भी उबर ऐप के साथ रजिस्टर करके इस फीचर का इस्तेमाल कर सकता है.
उबर के मुताबिक, यात्रियों को पहले ही नोटिफाई किया जाएगा कि उनकी ट्रिप रिकॉर्ड की जा रही है. हालांकि, अगर किसी यात्री को इस रिकॉर्डिंग से कोई दिक्कत होती है तो वह राइड को तुरंत कैंसिल भी कर सकता है.
यह भी पढ़ें- Manyata Datt Birthday: Sanjay Datt ने मान्यता के सामने क्यों रखी थी एक्टिंग छोड़ने की शर्त, अब क्या करती हैं…
वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद भी कैसे होगी प्राइवेसी मेंटेन?
उबर की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, इन रिकॉर्डेड वीडियो की रिकॉर्डिंग ना तो ड्राइवर के पास होगी, ना ही यात्री के पास और यहाँ तक कि ख़ुद कंपनी भी इसे डायरेक्ट एक्सेस नहीं कर पाएगी. यह वीडियो पूरी तरह एनक्रिप्टेड होगी और अगर 14 दिनों के अंदर कोई घटना रिपोर्ट नहीं होती तो यह अपने आप ही डिलीट हो जाएगी.
उबर इंडिया और साउथ एशिया के सप्लाई ऑपरेशन्स डायरेक्टर, आदित्य कपूर ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान आधिकारिक तौर पर भारत के लिए इस सेफ्टी फीचर- Record My Ride या Record My Trip को लॉन्च करने का ऐलान किया है.
कंपनी ने इस फीचर को पहले इसे US और लैटिन अमेरिका जैसे बाज़ारों में टेस्ट करके देखा कि यह कैसे काम करता है. वहां सफल होने के बाद, अब इसे इंडिया के लगभग 20 लाख ड्राइवर्स के लिए बड़े स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है.
आज के समय में सोशल मीडिया पर अक्सर आधी-अधूरी या ग़लत वीडियो भी वायरल कर दी जाती हैं, जिससे पूरी सच्चाई सामने लाना मुश्किल हो जाता है. उबर का यह फीचर इसके लिए एक सटीक और बिना छेड़छाड़ वाला रिकॉर्ड तैयार करेगा, जिससे सोशल मीडिया पर फैलने वाले वीडियो या दावों को वेरीफाई करना आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- AI से बनाया गया वायरस पहली बार इंसान के इलाज में इस्तेमाल, Antibiotic-resistant बैक्टीरिया से लड़ने की कोशिश
"ऑनलाइन कैब बुकिंग सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने अपने यात्रियों और ड्राइवर्स के लिए एक नया फीचर लांच किया है. इस नए फीचर का नाम है “Record My…"













