जिस AI को आप रोज़मर्रा के छोटे-मोटे कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं, वही अब लोगों की जान बचाने में मदद कर रहा है. आप सोच रहे होंगे लेकिन कैसे? दरअसल, रेडिकल न्यूमेरिक्स कंपनी के वैज्ञानिकों ने अपने AI मॉडल ओमनी-1 (Omnii-1) की मदद से एक स्पेशल वायरस तैयार किया है.
ये वायरस उन बैक्टीरिया से लड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिन पर कुछ एंटीबायोटिक्स असर नहीं कर रही थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन वायरस का इस्तेमाल पहली बार एक ह्यूमन पेशेंट के इलाज में किया गया है, जो Antibiotic-resistant E. coli बैक्टीरिया के गंभीर इन्फेक्शन से जूझ रहा था.
AI कर रहा मेडिकल फील्ड में मदद
AI की मदद से ऐसे वायरस तैयार करना मेडिकल फील्ड के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. यही नहीं, AI अब कैंसर की शुरुआती पहचान से लेकर नई वैक्सीन बनाने और इस तरह के कस्टमाइज्ड ट्रीटमेंट्स तक, मेडिकल रिसर्च के अलग-अलग जगह में इस्तेमाल किया जा रहा है.
हालांकि, लैब टेस्ट में इस वायरस ने पेशेंट के बैक्टीरिया के सैंपल पर असर दिखाया, लेकिन पेशेंट के ट्रीटमेंट का फाइनल रिजल्ट अभी सामने नहीं आया है.
खैर, इस ट्रीटमेंट के सुरक्षित और असरदार होने की पूरी पुष्टि के लिए अभी और रिसर्च की ज़रूरत है.
"जिस AI को आप रोज़मर्रा के छोटे-मोटे कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं, वही अब लोगों की जान बचाने में मदद कर रहा है. आप सोच रहे होंगे लेकिन कैसे…"













