सुबह उठते ही सबसे पहले फ़ोन चेक करना एक ऐसी आदत बन गई है, जिसे आम तौर पर हर कोई अपना चुका है और अगर आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले Instagram, WhatsApp या Reels चेक करते हैं, या एक रील से दूसरी रील तक पहुँचकर कब डूम स्क्रॉलिंग करने लगते हैं, तो शायद अनजाने में आप खुद को इन 3 गंभीर समस्याओं के नज़दीक लाते जा रहे हैं. आइए इनके बारे में अच्छे से जानते हैं.

ब्रेन शॉक और अत्यंत तनाव 

पहली परेशानी है, ब्रेन शॉक और अत्यंत तनाव की। जब आप नींद से उठते हैं, तो आपका दिमाग एकदम शांत होता है। लेकिन जैसे ही आप आँख खोलते ही फ़ोन की तेज़ लाइट और दुनिया भर के मैसेज देखते हैं, तो दिमाग बिना ऐक्टिव हुए सीधे हाई-अलर्ट और टेंशन वाले मोड में चला जाता है।

डूम स्क्रॉलिंग और डोपामाइन 

अब दूसरी प्रॉब्लम तब शुरू होती है, जब आपके दिमाग को बिना किसी मेहनत के डूम स्क्रॉलिंग करते हुए ढेर सारा 'डोपामाइन' यानी खुशी का एहसास कराने वाला केमिकल मिल जाता है. तो  इस शॉर्टकट की वजह से दिमाग के काम करने की क्षमता में असर पड़ने लगता है और आप पूरे दिन किसी भी काम में ठीक से ध्यान नहीं लगा पाते. 

सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या 

तीसरी समस्या जुड़ी है सिर दर्द और माइग्रेन से नींद से उठते ही हमारी आँखें पूरी तरह से तेज़ रोशनी के लिए तैयार नहीं होती हैं. ऐसे में फ़ोन की तेज़ स्क्रीन और ब्लू लाइट सीधे आँखों पर पड़ने से कुछ लोगों में सिर दर्द और माइग्रेन की प्रॉब्लम देखने को मिल सकती है. वहीं, अगर कोई पहले से ही इस समस्या से जूझ रहा है तो ये आदत इस कंडीशन को और गंभीर बना सकती है.

यही नहीं, सुबह की यह लत आपके शरीर की नेचुरल क्लॉक (Circadian Rhythm) को भी प्रभावित करती है, जिससे आगे चलकर रात की नींद तक डिस्टर्ब होने लगती है। हालांकि ये सारी परेशानियाँ एकदम से नहीं होतीं, बल्कि इनका असर धीरे-धीरे देखने को मिलता है। इससे भी ज़्यादा हैरानी वाली बात ये है कि हमें कई बार इसका अंदाज़ा तक नहीं होता।

इसलिए सोशल मीडिया चेक करने से पहले खुद को कुछ वक्त दें और सुबह उठते ही फ़ोन देखने की आदत को थोड़ा कम करने की कोशिश करें.

"सुबह उठते ही सबसे पहले फ़ोन चेक करना एक ऐसी आदत बन गई है, जिसे आम तौर पर हर कोई अपना चुका है और अगर आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले Instagram, …"