फिनटेक कंपनी मनीव्यू (Moneyview) का आईपीओ कल यानी 24 सितंबर 2026 को खुलने जा रहा है. कंपनी का आईपीओ 28 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा. इस आईपीओ के जरिए कंपनी करीब 1,091.68 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. मनीव्यू ने आईपीओ के लिए 32 से 34 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है. शेयर का अंकित मूल्य 1 रुपये है. एक लॉट में 441 शेयर होंगे. ऊपरी मूल्य दायरे के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशक को 14,994 रुपये खर्च करने होंगे.
1,092 करोड़ रुपये का है आईपीओ
मनीव्यू के आईपीओ में कुल 1,091.68 करोड़ रुपये का इश्यू शामिल है. इसमें 750 करोड़ रुपये का नया शेयर जारी करना और करीब 341.68 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. नए शेयर जारी करने से मिलने वाला पैसा कंपनी के पास जाएगा. वहीं, OFS के तहत मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे और बिक्री से मिलने वाली राशि उन्हें मिलेगी.
ये भी पढ़ें: GDP Growth पर उठे सवालों के बीच सरकार की सफाई, 7.8% बनाम 2.6% की बहस में क्या है पूरा मामला?
प्रमोटर्स भी बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी
मनीव्यू के प्रमोटर्स पुनीत अग्रवाल और संजय अग्रवाल भी आईपीओ के OFS हिस्से में अपने शेयर बेच रहे हैं. दोनों प्रमोटर्स करीब 1.35 करोड़-1.35 करोड़ शेयर बेचने की पेशकश कर रहे हैं. 34 रुपये के ऊपरी मूल्य दायरे के हिसाब से प्रत्येक प्रमोटर की प्रस्तावित शेयर बिक्री का मूल्य करीब 46 करोड़ रुपये बैठता है. दोनों की कुल प्रस्तावित बिक्री करीब 92 करोड़ रुपये की है.
बड़े निवेशक भी बेच रहे हैं शेयर
ओएफएस में प्रमोटर्स के अलावा कंपनी के कुछ बड़े मौजूदा निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. इनमें एस्सेल ग्रोथ होल्डिंग्स, रिबिट कैपिटल, डीआई इन्वेस्टमेंट और इंटरनेट फंड जैसे निवेशकों के नाम शामिल हैं. इएक लॉट के लिए करीब 15 हजार रुपये का निवेश .मनीव्यू आईपीओ का लॉट साइज 441 शेयर है। 34 रुपये के ऊपरी मूल्य पर एक लॉट खरीदने के लिए 14,994 रुपये की जरूरत होगी. खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 5,733 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस हिसाब से अधिकतम निवेश करीब 1,94,922 रुपये होगा.
कंपनी क्या करती है?
मनीव्यू एक फिनटेक और डिजिटल वित्तीय सेवा मंच है. कंपनी ग्राहकों को व्यक्तिगत ऋण, क्रेडिट कार्ड, बीमा, डिजिटल गोल्ड और अन्य वित्तीय उत्पादों तक पहुंच उपलब्ध कराती है. कंपनी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों सहित कई वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी के जरिए अपने प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है.
आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल
कंपनी नए शेयर जारी करके जुटाई जाने वाली 750 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने और पूंजी मजबूत करने के लिए करेगी. कंपनी ने करीब 325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल ऋण वितरण बढ़ाने के लिए और करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश व्हिज्डम फाइनेंस में करने की योजना बताई है. बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.
निवेशकों के लिए क्या समझना जरूरी है?
मनीव्यू के आईपीओ में नया इश्यू और ओएफएस दोनों शामिल हैं. इसलिए निवेशकों के लिए केवल आईपीओ का आकार और मूल्य दायरा देखना पर्याप्त नहीं है. कंपनी की आय, मुनाफा, कारोबार की वृद्धि, कर्ज, डिजिटल लेंडिंग से जुड़े जोखिम, मूल्यांकन और आईपीओ से जुटाई जाने वाली रकम के इस्तेमाल को भी समझना जरूरी है.
"फिनटेक कंपनी मनीव्यू (Moneyview) का आईपीओ कल यानी 24 सितंबर 2026 को खुलने जा रहा है. कंपनी का आईपीओ 28 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा. इस आईपीओ क…"
