सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए दूसरे मैच को जीत कर आयरलैंड ने इतिहास रच दिया. यह पहली बार है जब आयरलैंड भारत से कोई सीरीज जीती है. इससे पहले 26 जून को हुए पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ किसी फॉर्मेट में जीता था. और अब दूसरे मैच में हरा कर उसने सीरीज अपने नाम कर ली.
आयरलैंड ने किसी तरह बनाया लड़ने लायक स्कोर
टॉस हार कर पहले बैटिंग करने आई आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. 50 रन के अंदर ही उसने अपने 3 विकेट खो दिया था.उसके बाद हैरी टेक्टर और बेंजामिन कालिट्ज ने पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. हालांकी रन गति पूरे मैच काफी धीरे रही.
आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. उनके अलावा बेंजामिन कालिट्ज ने 37 रन का योगदान दिया. 20 ओवर में आयरलैंड 8 विकेट खोकर 154 रन बना पाई. भारत की तरफ से प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं शिवम दूबे और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिला.
गुच्छे में गिरे विकेट बने हार का कारण
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. भारत के दोनों ओपनर्स पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन को लौट गए. 50 रन के अंदर 4 विकेट खोने के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने की कोशिश की और 39 रन की धीमी मगर अहम साझेदारी की. पर इस साझेदारी का कोई खास फायदा भारत को मिला नहीं.
तिलक वर्मा और शिवम दूबे के बीच 35 रन की साझेदारी हुई. पर दो-दो बार गुच्छों में गिरे विकेट भारत को गेम से बाहर रखे रहे. हालांकी हर्षित राणा ने 10 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली पर वो भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहे. आखिरी ओवर में भारत को 20 रन चाहिए थे पर वो सिर्फ 18 रन ही बना सकी और मैच 1 रन से हार गई.
आयरलैंड की ओर से जय मूंद्रा और मैथ्यू होलार्ड ने 3-3 विकेट लिए. वहीं मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टेक्टर को 1-1 विकेट मिला.
जय मूंद्रा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज मिला.
मैच में क्या रहा खास
भारत की लगातार सीरीज जीत का सिलसिला टूटा. भारत पिछले 16 टी-20 सीरीज से अजेय था. 2023 के बाद भारत की यह पहली सीरीज हार है.
भारत की टी-20 में एक रन के अंतर से यह तीसरी हार है. इससे पहले भारत न्यूजीलैंड से 2012 में और वेस्टइंडीज से 2016 में एक रन से हारा था.
2023 के बाद भारत पहली बार लगातार दो टी-20 मुकाबले हारा है. इससे पहले 2023 में वह वेस्टइंडीज से हारा था.
आयरलैंड ने किसी भी फॉर्मेट में भारत को पहली बार सीरीज में दी है शिकस्त. इससे पहले वाला मैच भी आयरलैंड के लिए भारत के खिलाफ पहली जीत थी.
ये भी पढ़ें: WT20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराया, भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला डू और डाई
"सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए दूसरे मैच को जीत कर आयरलैंड ने इतिहास रच दिया. यह पहली बार है जब आयरलैंड भारत से कोई सीरीज जीती है. इस…"
