जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I शारजाह में खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 19 रन से हरा दिया. मैच की दोनों पारियां बड़ी ही नाटकीय ढंग से चलीं. इस मैच में दो शतक लगे. अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई और जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने सेचुरी जड़ी. वहीं राशिद खान ने इस मैच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इस मैच को जीतने के साथ ही अफगानिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लिया है. आइए जानते हैं इस मैच की दोनों पारियों ने कैसे नाटकीय मोड़ लिया और राशिद खान ने क्या रिकॉर्ड बनाया.
अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान को बचाया
टॉस हारकर बैटिंग करने आयी अफगानिस्तान ने कभी सपने में भी ऐसी शुरुआत की कल्पना नहीं की होगी. चौथे ओवर में टीम का स्कोर 5 रन पर 4 विकेट था. जिसमें से तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए थे. रहमानउल्लाह गुरबाज, मोहम्मद अकरम और शाहिदुल्लाह कमाल खाता नहीं खोल सके. वहीं कप्तान इब्राहिम जादरान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए.
इन सब के बाद सदिकउल्लाह अटल और अजमतउल्लाह उमरजई ने 5वें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की. सदिकउल्लाह अटल ने 21 गेंदों में 17 रन की पारी खेली. अटल के बाद बैटिंग करने आए इजाज एहमद एहमदजई के ने उमरजई का बखुबी साथ दिया. दोनों ने मिलकर पारी को संभालने के साथ ही रनरेट को भी बढाया.
रिकॉर्ड साझेदारी
समय टीम 8.1 ओवर में 38 रन पर 5 विकेट थी. वहीं एजाज एहमद और अजमतउल्लाह की साझेदारी ने टीम को 18वें ओवर में 180 रन पर पहुंचा दिया. एजाज एहमद ने 27 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली. दोनों के बीच 6वें विकेट के लिए सिर्फ 59 गेंदों में 142 रन की धुआंधार साझेदारी हुई. यह छठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का T-20I रिकॉर्ड भी है. एजाज के बाद आए राशिद खान ने छोटी पर इंपैक्टफुल पारी खेली. राशिद ने मात्र 6 गेंदों में 25 रन बना दिए. वहीं इस मैच के स्टार रहे उमरजई ने आउट होने से पहले 50 गेंद में 116 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 छक्के भी जड़े. अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 221 रन बनाए.
रजा ने ‘सिकंदर’ जैसा दम दिखाया
222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी थी. उसके ओपनर्स बेनेट और काया ने पहला विकेट गिरने से पहले 3.3 ओवर में 39 रन जोड़े. हालांकि उसके बाद जिम्बाब्वे का विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहा. उसके बाद टीम का स्कोर 10 ओवर में 82 रन पर 5 विकेट हो गया. लेकिन किसे पता था कि सिकंदर रजा एकदम से बीस्ट मोड में आ जाएंगे. 6वें विकेट के लिए बैटिंग करने आए ताफदज़वा त्सिगा ने सिकंदर रजा के साथ मिलकर टीम के लिए धमाकेदार पार्टनरशिप की.
दोनों ने स्कोर को आगे बढ़ाने के साथ-साथ रनरेट को भी अपने हक में करने की कोशिश जारी रखी. हालांकि बाकी बल्लेबाजों की नाकामी टीम को अंत में भारी पड़ी. सिकंदर रजा ने 56 गेंदों में 106 रन की उम्दा पारी खेली. वहीं उनका साथ दे रहे त्सिगा ने 23 गेंद में 31 रन बनाए. दोनों के बीच 60 गेंदों में 120 रन की साझेदारी हुई. फिर भी जिम्बाब्वे के लिए यह स्कोर काफी नहीं था. जिम्बाब्वे आखिर में यह मैच 19 रनों से हार गई.
इसे भी पढ़िए - WPL Auction 2027: जानें किस टीम का कितना है बजट, कौन जाएगा किसके हिस्से?
राशिद का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के स्टार बॉलर राशिद खान ने इस मैच में सिर्फ एक विकेट लिया. उन्होंने विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमनि को विकेट लेकर T20I में 200 विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने यह उपलब्धि 120वें मैच में हासिल किया. वह दुनिया के पहले और अभी एकमात्र ऐसे बॉलर हैं जिसने T20 अंतर्राष्ट्रीय में 200 विकेट पूरा किया है. किसी भी गेंदबाज के लिए उनसे तेज इस रिकॉर्ड तक पहुंचना काफी मुश्किल होगा.
"जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I शारजाह में खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 19 रन से हरा दिया. मैच की दोनों पार…"













