एक खिलाड़ी जिसने एक पैर पर खड़े होकर मैच की बाजी पलट दी थी. 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी खेली गई 201 रन की पारी ODI इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है. यह पारी तब आई थी जब ऑस्ट्रेलिया हार की कगार पर थी और ग्लेन मैक्सवेल एक पैर में हैमस्ट्रिंग के चलते खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. कल यानी 2 नवंबर को ‘द फाइनल वर्ल्ड पॉडकास्ट’ पर बात करते हुए उन्होंने अपने करियर से जु़ड़ी कई बातें साझा की. आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर की कुछ यादगार पारियों पर.

करियर का पहला शतक
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने करियर की शुरुआत ODI में भारत के खिलाफ 2012 में 25 अगस्त के दिन किया था. निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए मैक्सवेल ने कई मैच जिताऊ और उम्दा पारियां खेली हैं. उन्होंने अपना पहला शतक 2015 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था. उनकी आक्रामक पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में 376 रन बनाए थे. श्रीलंका इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी और मैच 64 रनों से हार गई थी. मैक्सवेल ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 53 गेंदों में 102 रन की एक T20 अंदाज की पारी खेली थी. उस मैच में उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था.

Maxwell 1st Century

Google

Maxwell 1st Century

टेस्ट का इकलौता शतक
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ज्यादा टेस्ट नहीं खेल पाए. हालांकि उनके टेस्ट के छोटे से करियर को देखें तो एक ऑलराउंडर के तौर पर वह रिकॉर्ड्स आपको निराश नहीं करेंगे. पर उस समय ऑस्ट्रेलिया के पास टेस्ट के अच्छे प्लेयरों के चलते उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. इस तरह वो एक व्हाइट बॉल एक्सपर्ट के तौर छोटे फॉर्मेंट के लिए खेलते रहे. उनका टेस्ट का एकमात्र शतक 2017 में भारत के खिलाफ रांची में आया था. उन्होंने उस मैच में 104 रन बनाए थे और वह मैच ड्रॉ हुआ था. भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने उस मैच में दोहरा शतक जड़ा था.

Maxwell Only Test Century

Google

Maxwell Only Test Century

एक पैर पर खड़े होकर जड़ दिया दोहरा शतक
ऑस्ट्रेलिया अगर 2023 वर्ल्ड कप का विजेता है तो उसमें एक सबसे बड़ी वजह है मैक्सवेल कि वह 201 रन की पारी. अफगानिस्तान के खिलाफ अगर ऑस्ट्रेलिया वह मैच हार जाता तो उसका उस वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय था. पर मैक्सवेल की उस पारी ने मैच तो जिताया ही साथ ही साथ पूरे टीम में एक ऐसी जान फूंकी जिसने उस मैच के बाद से ऑस्ट्रेलिया की बॉडी लैंग्वेज ही बदल दी. 

2023 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया कुछ खास नहीं खेल रही थी. ऐसा लग रहा था कि यह चैंपियन टीम इस बार नॉकआउट में भी नहीं पहुंच पाएगी. फिर आया अफगानिस्तान के खिलाफ वह मैच जो वनडे की सबसे बेहतरी पारियों में से एक का गवाह बना और यहीं से टीम जीत की पटरी पर वापस लौटी. अफगानिस्तान ने इस मैच में इब्राहिम जादरान के शतक की मदद से 291 रन बनाए थे. स्टार्क ने इस पारी में 5 विकेट झटके थे. सब कुछ ठीक चल रहा था. ऑस्ट्रेलिया के लिए भी यह स्कोर कुछ खास बड़ा नहीं था. हालांकि इस विश्व कप में यह टीम काफी टूटी हुई सी लग रही थी. प्लेयर्स में वह जीत की भूख नहीं दिख रही थी जो आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में देखी जाती है. 

ऑस्ट्रेलिया जब बैटिंग करने आयी तो शायद उसे भी यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि उसका हश्र कुछ ऐसा होने वाला है. 20 ओवर से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के भीतर अपने 7 विकेट गंवा दिए. अफगानिस्तान जीत को महसूस करने लगा था. ऑस्ट्रेलिया के लिए एक प्रॉपर बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल एक छोर पर टिके हुए थे पर वो भी एक पैर पर. हां एक पैर पर, क्योंकि एक पैर में क्रैम्प की वजह से वो ना रन ले पा रहे था ना ही उस पैर को मोड़ कर सही स्टैंस में खड़े हो पा रहे थे. दूसरी तरफ उनके कप्तान पैट कमिंस थे जो बस उनका साथ दे सकते थे. 

उस दिन ग्लेन मैक्सवेल ने एक पैर पर ही वो कर दिखाया जो दुनिया ने कभी नहीं देखा था. एक पैर पर खड़े-खड़े उस खिलाड़ी ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. उनके और पैट कमिंस के बीच में 202 रन की साझेदारी हुई. एक बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे की इस 202 रन की साझेदारी में कमिंस का योगदान सिर्फ 12 रन का था. उस मैच में मैक्सवेल ने 201 रन बनाए जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे.

Maxwell Double Hundred In WC 2023

Google

Maxwell Double Hundred In WC 2023

टी-20 में सबसे बड़ी पारी
ग्लेन मैक्सवेल एक T20 स्पेशलिस्ट थे. उन्होंने T-20 में कई शानदार और मैच जिताऊ पारियां खेलीं हैं. इस पारी की खास बात यह है कि बैटिंग लाइनअप में नीचे खेलने वाले मैक्सवेल ओपनिंग करने आए थे. ग्लेन मैक्सवेल ने ओपनिंग करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी पारी इसी मैच में खेली थी. उन्होंने इस मैच में 65 गेंदों में 145 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 263 रन बनाए थे. उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 85 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया था.

Maxwell Highest T20I Score

Google

Maxwell Highest T20I Score

IPL में मैक्सवेल
मैक्सवेल ने IPL के 141 मैच की 135 पारियों में 2819 रन बनाए हैं. उन्होंने 155 के ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक भी लगाए हैं. वहीं बॉलिंग करते हुए उन्होंने 41 विकेट भी लिए हैं. उनका सबसे बढ़िया सीजन पंजाब के साथ रहा है. उन्होंने 2014 के उस सीजन में 552 रन बनाए थे. यही वह सीजन था जब पंजाब पहली बार IPL फाइनल में जगह बनाई थी. 

Maxwell In 2014 IPL

Google

Maxwell In 2014 IPL

इंटरनेशनल करियर पर एक नजर 
‘बिग शो’ के नाम से मशहूर मैक्सवेल ने अपने करियर में ऑलराउंड पर्फॉर्मेंस से कई मैच जिताए हैं. इंटरनेशनल करियर की बात करें तो मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को तीनों ही फॉर्मेट में रिप्रजेंट किया है. तीनों फॉर्मेट में उनकी पर्फॉर्मेंस-:

  • टेस्ट- 7 मैच | 339 रन | 1 शतक | 8 विकेट
  • वनडे- 149 मैच | 3990 रन | 4 शतक | 77 विकेट
  • टी-20 इंटरनेशनल- 130 मैच | 2897 रन | 51 विकेट

यह भी पढ़िए-Ind vs NZ ODI: 'विराट' रिकॉर्ड के करीब कोहली, न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाएंगे जलवा
 

"एक खिलाड़ी जिसने एक पैर पर खड़े होकर मैच की बाजी पलट दी थी. 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी खेली गई 201 रन की पारी ODI इतिहास क…"