भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक लंबे दौरे का पड़ाव दूसरे चरण में पहुंच गया है. 5 मैचों की T20I सीरीज को 3-2 से जीतने के बाद भारत की नजर अब ODI सीरीज पर होगी. T20I के पहले तीन मैच जीतने वाली भारत ने अपने आखिरी दो मुकाबले गंवाए थे. न्यूजीलैंड के लिए यह एक अच्छा कमबैक माना जा सकता है. वह भी अपने इस विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी.
वहीं भारत की कोशिश फिर से जीत के रथ पर सवार होने की होगी. टीम के दो सुपरस्टार्स भी इस सीरीज में नजर आएंगे. वहीं कई सारे रिकॉर्ड्स भी इस सीरीज में टूटेंगे और बनेंगे. आइए नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो इस सीरीज में बन सकते हैं.
कोहली हो जाएंगे और ‘विराट’
विराट कोहली क्रिकेट में अब इस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि हर नई सीरीज, हर नए मैच में अक्सर ही कोई रिकॉर्ड बना देते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में भी विराट कई सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और इतिहास के पन्नों में अपना दर्ज करा सकते हैं.

Virat Kohli
- विराट कोहली 75 रन बनाते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल पहले नंबर पर ऑस्टेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग हैं. उनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 पारियों में 1971 रन हैं. वहीं विराट कोहली ने 36 पारियों में 1897 रन बनाए हैं.
- विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं के देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड द ग्रेट सचिन तेंदुलकर के पास है. सचिन ने न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ ODI में 821 रन बनाए हैं. अगर विराट कोहली 5 मैचों में 226 रन बना देते हैं तो वह सचिन के 821 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. विराट के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं के देश में 596 रन हैं.
- विराट कोहली के पास तीन नंबर पर बैटिंग करते हुए 13000 रन बनाने का अच्छा मौका है. अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट नंबर तीन पर खेलते हुए 250 पारियों में 61 की ज्यादा औसत से और 95 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 12988 रन बनाए हैं. यानी सिर्फ दो रन बनाते ही वह वनडे क्रिकेट में नंबर तीन पोजीशन पर बैटिंग करते हुए 13000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
- विराट एक शानदार फील्डर भी हैं. उन्होंने फिटनेस और फील्डिग में कई कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं. अगर न्यूजीलैंड की इस सीरीज में वह 5 कैच ले लेते हैं तो भारत की तरफ से पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 कैच पकड़े हों.
हिटमैन के निशाने पर यह रिकॉर्ड्स
अगर दुनिया के सबसे बड़े सिक्स हिटर्स की बात होगी तो उसमें रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर होगा. उन्होंने वनडे करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिनको तोड़ना असंभव सा लगता है. इस सीरीज में भी कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो रोहित शर्मा की नजर में होंगे.

Rohit Sharma
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में अगर रोहित 19 छक्के लगा देते हैं तो वह ODI में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल उनके नाम 381 छक्के हैं जो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं.
- वहीं अगर वह सीरीज में 26 छक्के लगा देते हैं तो पूरे इंटरनेशनल करियर में उनके छक्कों की संख्या 700 हो जाएगी. यह एक ऐसा आंकड़ा है जहां तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा है. यह रिकॉर्ड अगर बनता है तो इसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा.
- रोहित अपनी पॉवर हीटिंग के अलावा बड़ी पारियों के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने वनडे में अबतक 8 बार 150 रन से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है. वह इस रिकॉर्ड को और मजबूत कर सकते हैं. वह दो 150 प्लस का स्कोर बनाते ही ODI में 10 इससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
- रोहित के पास सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का भी मौका है. उनके पास 100 फिफ्टी+ स्कोर बनाने का भी मौका है. फिलहाल वनडे में उनके नाम 35 सेंचुरी और 63 फिफ्टी हैं. अगर वह 2 और फिफ्टी प्लस स्कोर बना देते हैं तो सचिन और कोहली के बाद दूसरे भारतीय बन जाएंगे जिसने 100 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हों.
यह भी पढ़िए-राशिद खान का कारनामा, T20I में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
"भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक लंबे दौरे का पड़ाव दूसरे चरण में पहुंच गया है. 5 मैचों की T20I सीरीज को 3-2 से जीतने के बाद भारत की नजर अब ODI …"













