भारत और न्यूजीलैंड कल यानी 7 नवंबर को वेलिंगटन के मैदान में फिर से जोर आजमाइश करते नजर आएंगे. पहला मैच जीतकर आ रही भारत अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश पलटवार करने की होगी. भारत ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी और विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को मुश्किल पिच पर हरा दिया था. पहले मैच में बारिश ने भी भारतीय बल्लेबाजी को परखा लेकिन उससे भारत को कुछ नुकसान नहीं हुआ.
वेलिंगटन में पिच का रोल
भारत का दूसरा मैच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जाने वाला है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी. हालांकि अगर कोई बल्लेबाज पिच पर थोड़ा वक्त बिताता है तो उतनी मुश्किल नहीं होगी. शुरु में बल्लेबाजों को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है. टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना सही साबित हो सकता है. टीम पिच से मिलने वाली शुरुआती स्विंग का फायदा उठा सकते हैं.

Hnry Stadium, Wellington
पहले मैच में कम्पलीट दिखी भारत
भारत ने बड़ी आसानी से पहले मैच में जीत हासिल कर ली. इसका सबसे बड़ा कारण था भारत का सभी डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन. फील्डिंग के दौरान टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने उदाहरण सेट करते हुए गजब का क्षेत्ररक्षण किया. रोहित शर्मा का शानदार डाइव करते हुए सटीक थ्रो ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा तो वहीं अंशुल कंबोज की गेंद पर स्लिप में खड़े विराट कोहली ने जमीन छूती गेंद को भी कैच कर अपने फिटनेस का नमूना दिखाया. बॉलिंग में भी भारत के सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. किसी ने भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खास मौका नहीं दिया.
रोहित करना चाहेंगे वापसी
पहले मैच में भारत भले ही जीत गया हो पर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा पहले ओवर की 5 गेंद डॉट करने के बाद 6वीं बॉल पर मिचेल सैंटनर को कैच दे बैठे. हालांकि उसके बाद बैटिंग करने आए विराट कोहली ने इसका असर पर नहीं होने दिया. उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा और शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत के करीब लेकर गए. मुश्किल पिच पर विराट कोहली ने सिर्फ 51 गेंद पर 74 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान गिल ने भी 37 रन बनाए. एक छोर पर उनके टिके रहने से रन चेज थोड़ा आसान हो गया.
जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है दूसरे मैच में भी उम्मीद है कि भारत जीत हासिल कर लेगी. भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ खास बदलाव नहीं लग रहा. हालांकि दूसरे मैच में सभी चाहेंगे की अच्छे प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाएं और वर्ल्ड कप की तैयारी को मजबूत करें.
Ind vs NZ ODI: 'विराट' रिकॉर्ड के करीब कोहली, न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाएंगे जलवा
"भारत और न्यूजीलैंड कल यानी 7 नवंबर को वेलिंगटन के मैदान में फिर से जोर आजमाइश करते नजर आएंगे. पहला मैच जीतकर आ रही भारत अपने विजयी अभियान को…"













