भारत में क्रिकेट का महाकुंभ अगर कुछ है तो वह है पुरुषों का IPL और महिलाओं का WPL. 2027 WPL के लिए सभी टीमें अपनी कमर कसना शुरु कर दी हैं. इस बार यह ऑक्शन कोच्ची के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित किया जा रहा है. इस बार कुल 150 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इसमें 122 भारतीय और 28 विदेशी खिलाड़ी हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि किस टीम का पास कितना पर्स बचा हुआ है.
कब और कहां होगा ऑक्शन?
इस बार WPL का ऑक्शन कोच्ची के हयात होटल में आयोजित किया जाएगा. यह ऑक्शन आज यानि 28 अक्टूबर को शाम साढ़े 5 बजे से शुरु होगा. ऑक्शन का लाइव ब्रॉडकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स पर और जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं. इस बार ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमें से 122 भारतीय और 28 विदेशी प्लेयर्स होंगे. हालांकि कुल खाली स्लॉट सिर्फ 27 हैं. अब तो यह देखने वाली बात होगी कि इन खिलाड़ियों में वह कौन सी 27 खिलाड़ी हैं जिन्हें इस बार के WPL में खेलने का मौका मिलेगा.
किस टीम का कितना है पर्स?
टीमों की बात करें तो सबने अपने अनुसार बेस्ट प्लेयर को रिटेन कर लिया है. लड़ाई है तो सिर्फ 27 स्लॉट्स को भरने के लिए. इसके मद्देनजर यह जान लेते हैं कि किस टीम के पास कितना पर्स बचा है और उसके पास कितने खिलाड़ियों को लेने का स्लॉट है.
- गुजरात जायंट्स- इस टीम के पास फिलहाल 1.25 करोड़ रुपए शेष हैं. वहीं इनको अपने स्लॉट भरने के लिए 3 खिलाड़ी चाहिए होंगे. जिसमें से एक जगह विदेशी खिलाड़ी के लिए है.
- मुंबई इंडियंस- सबसे कम पर्स इसी टीम के पास है. इस टीम के पास 90 लाख का पर्स है. हालांकि इसी टीम के पास सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को अपने टीम में लेने का दबाव है. इस टीम में 6 भारतीय खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है.
- यूपी वॉरियर्स- इस टीम के पास 3.75 करोड़ रुपए का पर्स शेष है. इस टीम के खाली स्लॉट की बात करें तो इसमें कुल 8 खिलाड़ी आ सकते हैं. जिसमें 3 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं.
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु- इस टीम के पास 1.15 करोड़ रुपए का पर्स बचा है. इतने पैसे में इस टीम को 5 खिलाड़ियों का स्लॉट भरना है. जिसमें 2 विदेशी खिलाड़ी होने चाहिए.
- दिल्ली कैपिटल्स- इस टीम के पास कुल 5 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट है. जिसमें से एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी के लिए है. इस टीम के पास फिलहाल 1.10 करोड़ रुपए का पर्स बचा है.
"भारत में क्रिकेट का महाकुंभ अगर कुछ है तो वह है पुरुषों का IPL और महिलाओं का WPL. 2027 WPL के लिए सभी टीमें अपनी कमर कसना शुरु कर दी हैं. इस…"













