लॉर्ड्स में आज खेले गए अपने आखिरी मुकाबले को जीत कर साउथ अफ्रीका ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. इस हार के साथ बांग्लादेश का सफर इस टी-20 वर्ल्ड कप में यहीं समाप्त हो गया. साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया.

बांग्लादेश की कमजोर बैटिंग
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय बांग्लादेश के लिए बहुत भारी पड़ा.और जुआरिया फिरदौस पहली ही  गेंद पर मैरिजाने कैप्प की गेंद पर बोल्ड हो गईं. बांग्लादेश की पारी कभी भी अफ्रीकी गेंदबाजों पर हावी होती दिखी ही नहीं. 

कप्तान निगर सुल्ताना ने 20 गेंदों में 32 रन की तेज पारी खेली उनके अलावा सोभना मोस्त्री ने एक 48 गेंदों में 42 रन की धीमी पारी खेली. किसी तरह टीम 100 के पार पहुंची. 20 ओवर में 5 विकेट खोकर बांग्लादेश सिर्फ 117 रन बना सकी. 

अफ्रीका की ओर से नोन्कूलुलेको ने 2 विकेट लिए. उनके अलावा मैरिजाने कैप्प ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 1 विकेट झटका. नादीन क्लार्क और शबनीम इस्माइल को एक-एक विकेट मिला.

चोकर्स एक बार फिर फंसते-फंसते बचे 
118 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की शुरुआत भी बांग्लादेश जैसी ही हुई. कप्तान लौरा वुल्वार्ड्ट ,मारुफा की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गईं. उसके बाद आई एनरी डर्कशन ने तजमीन ब्रिट्स के साथ मिल कर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया. 

मैच में विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे पर छोटे लक्ष्य की वजह से अफ्रीका पर कभी भी दबाव नहीं आया. पर उसे ये जीत मैच के 20वें ओवर में मिली. मीडिल ओवर्स में कैप्प और डी क्लार्क ने 16 और 15 रन की छोटी मगर उपयोगी पारी खेली. 

एनरी डर्कशन ने 45 रन की पारी खेली वहीं तजमीन ने 20 रन बनाए. आखिरकार 19.2 ओवर में अफ्रीका ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

मैरिजाने कैप्प को मैन ऑफ द मैच मिला.

भारत के लिए स्थिति अब करो या मरो 
भारत के लिए अबतक स्थिति कई कारकों पर निर्भर थी. पर अब तस्वीर साफ है.रन रेट अब इक्वेशन से हट चुका है. भारत का रन रेट अफ्रीका से अभी भी काफी बेहतर है. तो अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे बस ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा.

 जीत का अंतर अब इक्वेशन से बाहर हो गया है. मैच जीतने के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदा, डिफेंडिंग चैम्पियन टूर्नामेंट से बाहर

"लॉर्ड्स में आज खेले गए अपने आखिरी मुकाबले को जीत कर साउथ अफ्रीका ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. इस हार के साथ बांग्लादेश का …"