लंडन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही न्यूज़ीलैंड का इस वर्ल्ड कप में अभियान यहीं समाप्त हो गया. अगर न्यूज़ीलैंड ये मैच जीत गया होता तो बेहतर रन रेट के चलते वह सेमीफाइनल में होता और वेस्टइंडीज बाहर हो जाती.
इंग्लैंड ने दिखाई दमदार बल्लेबाजी
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराकर ग्रुप चरण का समापन अपराजित रहते हुए किया. इस हार के साथ ही मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया.
लगातार विकेट गिरने से लड़खड़ायी न्यूजीलैंड
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए. टीम की ओर से अमेलिया केर ने 42 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान सोफी डिवाइन ने सिर्फ 14 गेंदों में 30 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि बीच के ओवरों में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर न्यूजीलैंड की रन गति पर अंकुश लगा दिया.
डैनी व्याट हॉज के तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही. डैनी वायट-हॉज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 53 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए. उनका साथ सोफिया डंकली ने दिया. जिन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 128 रन की अटूट साझेदारी हुई. इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. वायट-हॉज को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
लगातार पांचवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री
बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए जरूर रुका. लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी की लय पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. मेजबान टीम ने पूरे ग्रुप चरण में अपना दबदबा बनाए रखा और लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया.
न्यूजीलैंड के सीनियर खिलाड़ियों का आखिरी वर्ल्ड कप
इस मैच के साथ अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन. सूजी बेट्स और लिया ताहुहू के अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो गया. डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड इस बार सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी. जबकि इंग्लैंड अब खिताब की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हो गया है.
"लंडन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही न्यूज़ीलैंड…"
