महिला टी-20 विश्व कपः क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप के सबसे बड़े टूर्नामेंट के पहले ही सप्ताह में टीमों के बीच कुछ मैचों में कांटों की टक्कर देखने को मिली, तो वहीं कुछ मैच एकतरफा रहे.

मैच 1: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (इंग्लैंड 87 रनों से जीता)
टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी. डैनी व्याट-हॉज को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए खिताब के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है.

मैच 2: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड (स्कॉटलैंड 40 रनों से जीता)
स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 19.1 ओवर में 121 रनों पर ही ढेर हो गई. कैथरीन ब्राइस को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला. वैश्विक मंच पर स्कॉटलैंड की यह जीत उनके क्रिकेट इतिहास के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है.

मैच 3: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (ऑस्ट्रेलिया 65 रनों से जीता)
डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दमदार खेल दिखाते हुए पहले खेलते हुए 172/8 का स्कोर बनाया. इसके बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को महज 16.4 ओवर में 107 रनों पर समेट दिया. जॉर्जिया वेयरहैम को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया. ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पिछले सीजन की रनर-अप दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं.

मैच 4: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड (वेस्टइंडीज 7 विकेट से जीता)
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जवाब में वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर के रोमांच में 1 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर 163/3 का लक्ष्य हासिल कर लिया. शेमेन कैंपबेल को मैच जिताऊ पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. यह इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे थ्रिलर मुकाबला रहा, जहां वेस्टइंडीज ने आखिरी पलों में बाजी मारी.

मैच 5: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड (बांग्लादेश 6 विकेट से जीता)
नीदरलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 139/8 रन बनाए थे. बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन रन-चेज का प्रदर्शन करते हुए 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया. जुइरिया फिरदौस को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. डच टीम के कड़े संघर्ष के बावजूद बांग्लादेश ने अपनी सूझबूझ से मैच को आखिरी ओवर में अपने नाम कर लिया.

मैच 6: भारत बनाम पाकिस्तान (भारत 64 रनों से जीता)
इस महामुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के 68 रनों की बदौलत 170/6 का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में पाकिस्तान की टीम भारतीय फिरकी के सामने टिक नहीं सकी और 17 ओवर में सिर्फ 106 रनों पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा ने महज 10 रन देकर 5 विकेट झटके और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनीं. 

बर्मिंघम के एजबेस्टन में रिकॉर्ड 18,814 दर्शकों के सामने भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है. दीप्ति शर्मा अब महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं.

 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: पहले सप्ताह में हुए मैचों का एक क्वीक रीकैप. जानें कौन जीता कौन हारा.

"महिला टी-20 विश्व कपः क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप के सबसे बड़े टूर्नामेंट के पहले ही सप्ताह में टीमों के बीच कुछ मैचों में कांटों की टक्कर …"