ओकलैंड के ओकलैंड कोलोसियम में सैन फ्रांसिस्को और वॉशिंगटन के बीच हुए मुकाबले को सैन फ्रांसिस्को ने 8 विकेट से जीत लिया. पहले बैटिंग करते हुए वॉशिंगटन ने दिया था 191 रन का लक्ष्य. लुआन ड्री प्रिटोरियस बने मैन ऑफ द मैच.

एंड्रीज गौस की गजब पारी वाशिंगटन के बड़े स्कोर का आधार
टॉस जीत के पहले बैटिंग करने आई वॉशिंगटन को पहला झटका कप्तान स्मिथ के रुप में लगा. वह चौथे ओवर में हारिस राउफ की गेंद पर बोल्ड हो गए.

मैच में कई सारी छोटी-छोटी साझेदारियां हुईं जिसकी धुरी थे एंड्रीज गौस. उन्होंने 50 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली. 

उनके अलावा पिछले मैच के हीरो निखिल चौधरी ने 19 गेंद में 32 रन बनाए, वहीं मिशेल ऑवन ने 20 गेंदों में 39 रन बनाए. इन सब के चलते वॉशिंगटन 20 ओवर में 190 रन का अच्छा टार्गेट खड़ा करती है.

आक्रामक शुरुआत ने मैच एकतरफा कर दिया
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को को लुआन प्रिटोरियस और फिन एलन ने तुफानी शुरुआत दी.दोनों ने मिल कर पावरप्ले के अंदर ही टीम का 100 रन का आंकड़ा पार कर दिया.

फिन एलन छठवें ओवर में आउट होने से पहले 18 गेंदों में 45 रन बना चुके थे. प्रिटोरियस भी तीन ओवर बाद आउट हो गए पर तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी. प्रिटोरियस ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रन बनाए. 

उसके बाद बैटिंग करने आए कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने आरोन हार्डी के साथ मिल कर टीम को जीत दिला दी.मैथ्यू शॉर्ट ने 26 गेंदो में 34 रन बनाए वहीं आरोन हार्डी ने तेज तर्रार 22 गेंदों में 42 रन बनाए.
लुआन डी प्रिटोरियस को मैन ऑफ द मैच मिला.
 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के लीजेंडरी क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने जुझारू अंदाज के लिए हमेशा रहेंगे याद

"ओकलैंड के ओकलैंड कोलोसियम में सैन फ्रांसिस्को और वॉशिंगटन के बीच हुए मुकाबले को सैन फ्रांसिस्को ने 8 विकेट से जीत लिया. पहले बैटिंग करते हुए…"