बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने यह फैसला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के बीच लिया. बेन स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे इंपैक्टफुल क्रिकेटर्स में से एक थे.उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई बेहतरीन और यादगार पारियां खेली हैं.

इंटरनेशनल करियर की एक झलक
उन्होंने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं.वो इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान में से एक थे. वो उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक थे जो गेंद और बल्ले दोनों से ही काफी  इंपैक्टफुल थे. 

तीनों फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने कुल मिलाकर 11 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 350 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैचों से की थी. 2011 में ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में भी पदार्पण किया और 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया.

क्रिकेट को दिए कुछ यादगार लम्हें
क्रिकेट के कुछ कारनामे इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाते हैं. 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 गेंदों में 4 छक्के खाने के बाद उन्होंने खुद को एक प्लेयर के रुप में खुब तराशा. 

उसके बाद उन्होंने क्रिकेट को कई यादगार पल दिए. 2019 के एशेज में खेली गई उनकी 135 रनों की पारी टेस्ट क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है.उसमें इंग्लैंड को 1 विकेट से जीत मिली थी. 

इसके अलावा इंग्लैंड की एकमात्र वनडे वर्ल्ड कप जीत में उन्होंने फाइनल में 84 रन बना के टीम को जीत दिलाई थी. 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चेज को एंकर किया था और टीम को जीत दिलाई थी. 

2019 में उन्हें क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था.और 2022 में उन्हें टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया.


 

ये भी पढ़ें: आयरलैंड ने क्लीन स्वीप के साथ दर्ज की ऐतिहासिक सीरीज जीत, भारत को दूसरे टी-20 में 1 रन से हराया

"बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने यह फैसला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले …"