लगातार दो मैच हार के आ रही लॉस एंजल्स आज जीत के इरादे से उतरी थी. पर सौरभ नेत्रवलकर की शानदार गेंदबाजी ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. लॉस एंजल्स पहले बैटिंग करते हुए 108  रन ही बना पाई.  जिसे वॉशिंगटन ने 18वें ओवर में हासिल कर लिया.

शुरु से ही दबाव में दिखी लॉस एंजल्स
टॉस जीत के पहले बैटिंग करने उतरी लॉस एंजल्स पहले ही ओवर से दबाव में दिखी. सौरभ नेत्रवलकर ने अपने पहले ओवर से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और रन रोके रखा. 

इसका फायदा दूसरे गेंदबाजों को मिला. और तेजी से रन बनाने के चक्कर में बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते रहे. नियमित अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से टीम बड़ा टोटल बनाने में नाकाम रही. लॉस एंजल्स के लिए रोवमन पॉवेल ने 19 बॉल में 30 रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज खुल के बैटिंग नहीं कर सका. 

वॉशिंगटन की तरफ से सौरभ नेत्रवलकर ने सबसे कम रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा मिशेल ऑवन ने भी 3 विकेट लिया. वहीं बेन ड्वारशियस और इयान हॉलैंड ने दो-दो विकेट लिया.

स्मिथ ने एंकर किया चेज

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में मिशेल ऑवन को सुनील नारायण ने बोल्ड कर दिया. हालांकि ओपनिंग करने आए कप्तान स्टीवन स्मिथ एक छोर पर टिके रहे. वॉशिंगटन के लिए भी रन बनाना आसान नहीं था. पर छोटे लक्ष्य की वजह से टीम पर रन रेट का दबाव नहीं था. 

स्मिथ ने मार्क चैपमैन के साथ मिल कर 62 रनों की पार्टनरशिप की और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. मार्क चैपमैन ने 30 बॉल में 34 रन बनाए. वहीं स्मिथ अंत तक टिके रहे और 44 बॉल में 40 रन की धीमी मगर अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.

लॉस एंजल्स की तरफ से सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

सौरभ नेत्रवलकर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

 

 

 

"लगातार दो मैच हार के आ रही लॉस एंजल्स आज जीत के इरादे से उतरी थी. पर सौरभ नेत्रवलकर की शानदार गेंदबाजी ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. लॉ…"