वार्मअप मैच के पहले दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की खूब खबर ली. एक-एक विकेट के लिए उन्हें तरसा दिया. स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर भी श्रीलंका के बल्लेबाजों ने अपने विकेट आसानी से नहीं दिए. भारत के गेंदबाजों ने कुल 8 विकेट लिए जिसमें से 6 विकेट स्पिनरों ने लिए. श्रीलंका ने 363 रन पर अपनी पारी को डिक्लेयर.

श्रीलंका की पारी
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहतरीन रही. पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों ने 110 रन जोड़े. भारत को पहला विकेट रन आउट के रुप में मिला. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का बढ़िया वॉर्मअप करवाया. भारतीय गेंदबाज को पहला विकेट 40  ओवर के बाद मिला. जडेजा ने पसिंदू को 35 रन के स्कोर पर बोल्ड किया. श्रीलंका के लिए विंदू रसंथा ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. उनके अलावा निशान मधुश्का ने 66 और सोनल दिनुशा ने 52 रन की अच्छी पारियां खेली. जडेजा, कुलदीप और मानव सुथर ने दो-दो विकेट लिया. 

भारतीय टीम को फिर चोट ने घेरा
सीरीज शुरु होने से पहले ही भारतीय टीम को एक झटका लगा है. टीम के कप्तान शुभमन गिल अंगुली में चोट के कारण अभ्यास मैच के पहले दिन टीम में शामिल नहीं रहे. उनकी जगह टीम की कमान केएल राहुल को सौंप दी गई है. हालांकि उनकी चोट मामुली ही है पर टीम किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है. सीरीज में वह भारत के लिए बहुत एहम खिलाड़ी होंगे, ना कि एक कप्तान के तौर पर बल्कि एक बल्लेबाज के तौर पर भी उनका टीम में रहना बहुत जरुरी है. 

टीम की खराब शुरुआत
गेंदबाजी के बाद भारत ने बल्लेबाजी में भी खराब शुरुआत की है. दूसरे दिन के खेल में जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा तो उसका पहला विकेट 0 के स्कोर पर गिरा. ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खातो खोले अपना विकेट गंवा बैठे. उसके बाद आए देवदत्त पड्डिक्कल ने कप्तान केएल राहुल के साथ 96 रन की साझेदारी की. केएल राहुल भी 40 रन के स्कोर चलते बने . फिलहाल भारत अभी दूसरे दिन के खेल में दूसरे सत्र तक 109 रन बना लिए हैं. भारत का यह प्रदर्शन टीम की चिंताएं बढ़ा सकता है. खैर यह अभ्यास मैच है और उम्मीद है भारत अपनी कमियों से सीख कर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेगा.

 

"वार्मअप मैच के पहले दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की खूब खबर ली. एक-एक विकेट के लिए उन्हें तरसा दिया. स्पिनरों के लिए मददगा…"