फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के पहले मुकाबले में मजबूत मानी जा रही कनाडा आज देर रात खेले गए मैच में कमजोर लग रही बोस्निया हरजेगोविना के खिलाफ किसी तरह मैच ड्रॉ कराया. दोनों टीमों को मिला एक-एक पॉइंट.
कनाडा के लिए टेढ़ी खीर साबित हुई बोस्निया हरजेगोविना
फीफा वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में सह मेजबान कनाडा और बोस्निया हरजेगोविना आमने सामने थे. किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि दुनिया की 63वें नंबर की टीम बोस्निया कनाडा को ड्रॉ पर रोक देगी.
हालांकि कनाडा पूरे मैच में अपने विपक्षी पर हावी रही पर बोस्निया के मजबूत डिफेंस ने मैच पर से अपनी पकड़ कम नहीं होने दी.और यह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ.
बिना कप्तान के मैदान पर उतरी कनाडा
कनाडा के कप्तान अल्फोंसो डेविस मांसपेशियों में दर्द के कारण के इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाए. बिना कप्तान के खेलने उतरी कनाडा ने उनकी कमी तब महसूस की जब बोस्निया ने 21वें मिनट में पहला और जो एकमात्र गोल भी रहा. बोस्निया को मिले कॉर्नर को जोवो ल्यूकिच ने शानदार अंदाज में पैरों के इशारे से गेंद को गोल पोस्ट में भेज अपनी टीम का खाता खोला.
सब्सीट्यूट आए खिलाडी ने बचाया कनाडा के लिए मैच
पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ रही कनाडा पूरे मैच में अटैकिंग गेम खेली, पर उसे सफलता मिली 78वें मिनट में. कनाडा के लिए ये गोल सब्सीट्यूट आए क्रिस्टोफर लारिन ने किया.
पूरे मैच की बात की बात करें तो कनाडा गेम में हावी रहा पर बोस्निया के डिफेंस ने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया.कनाडा का मैच में बॉल पर 61 परसेंट कंट्रोल रहा, 13 बार डी में भी पहुंचे पर सफलता मात्र एक बार मिली.
मैच आखिरकार 1-1 की बराबरी पर खत्म और दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट से संतोष करना पड़ा. सह मेजबान कनाडा को अगर आगे जाना है तो इससे बेहतर खेल दिखाना होगा.
ये भी पढ़ें: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 16 साल के शानदार करियर का हुआ अंत
"फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के पहले मुकाबले में मजबूत मानी जा रही कनाडा आज देर रात खेले गए मैच में कमजोर लग रही बोस्निया हरजेगोविना के ख…"
