केन विलियमसन ने इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बीच रिटायरमेंट का एलान कर दिया. वो अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं. साल 2010 के अगस्त में भारत के खिलाफ वनडे मैचों से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले विलियमसन ने 8 सालों तक अपने देश के लिए कप्तानी भी की है.

एक युग का हुआ अंत
16 साल से अधिक लंबे इंटरनेशनल करियर में विलियमसन ने अपनी बैटिंग, कैपटेन्सी और खेल भावना से क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 378 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 19 हजार से अधिक रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतक और 103 अर्धशतक निकले.

न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में हमेशा गिने जाएंगे
केन विलियमसन को मॉडर्न एरा के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है. उनकी कप्तानी में न्यूज़ीलैंड ने 2019 वनडे विश्व कप और 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया. हालांकि दोनों टूर्नामेंट में टीम खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन विलियमसन के नेतृत्व की दुनिया भर में सराहना हुई.

ये भी पढ़ें: BAN vs AUS 2nd ODI: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया से पहली बार जीती वनडे सीरीज

हर मायनों में रहे टेस्ट के चैम्पियन
उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 में आई, जब उन्होंने भारत को हराकर न्यूज़ीलैंड को पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब दिलाया.

2019 में उन्हें ‘टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया था. अपने शांत स्वभाव, तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वह दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल रहे.

फैब 4 से एक फेवरेट अब नहीं दिखेगा मैदान पर
मॉडर्न डे के फैब 4 (विराट कोहली, स्टीवन स्मिथ,केन विलियमसन और जो रूट) में विलियमसन पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट नहीं खेलेंगे.

ये भी पढ़ें: FIFA 2026: रोमांचक मुकाबले में साउथ कोरिया ने चेक रिपब्लिक को 2-1 से हराया

"केन विलियमसन ने इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बीच रिटायरमेंट का एलान कर दिया. वो अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन और शत…"