ढाका में खेले गए दुसरे वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर इतिहास रच दिया है. यह पहला मौका है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती है. तीन मैचों की इस सीरीज में मेजबान टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत
वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया इस समय बांग्लादेश के दौरे पर आई है. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया कभी भी बांग्लादेश से सीरीज नहीं हारी थी. सीरीज के पहले मैच में मेजबानों ने मेहमानों को 86 रनों से हराया था. वहीं दुसरे मैच में रनों का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की. इस तरह से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली सीरीज जीत ली है.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के हार का सबसे बड़ा कारण उसकी खराब बैटिंग रही.टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले तीन विकेट 0 रन पर गंवा दिया. टीम के 6 विकेट तो सिर्फ 81 रनों पर ही गिर गए थे.
उसके बाद आए मार्नस लबुशेन और ज़ेवियर बार्टलेट ने पारी को सम्भाला और स्कोर को 150 के पार ले गए.बारिश के कारण मैच को 42-42 ओवरों का कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया 42 ओवर में सिर्फ 187 रन ही बना पाई. बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद और मुस्ताफिज़ुर रहमान ने 3-3 विकेट लिया, वहीं तनवीर इस्लाम को 2 विकेट मिला.
बांग्लादेश ने बैटिंग में दिखाया दम
एक बार फिर से बारिश के कारण लक्ष्य को संसोधित किया गया.बांग्लादेश को अब 41 ओवरों में 192 रन बनाना था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और तंज़ीद हसन 0 के स्कोर पर ज़ेवियर का शिकार हो गए. लेकिन फिर सौम्य सरकार और शान्टो की जोड़ी ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अंत में तौहिद और कप्तान मेहदी हसन मिराज़ ने टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी.
मुस्ताफिजुर को उनके बेहतरीन बॉलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच मिला.
सीरीज का आखिरी मैच 14 जून को ढ़ाका में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: FIFA 2026: रोमांचक मुकाबले में साउथ कोरिया ने चेक रिपब्लिक को 2-1 से हराया
"ढाका में खेले गए दुसरे वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर इतिहास रच दिया है. यह पहला मौका है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे …"
