फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच पहले ही दिन से सिर चढ़ के बोलने लगा है.दिन के दुसरे मुकाबले में साउथ कोरिया और चेकिया आमने सामने थे, और इस मैच को साउथ कोरिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया.टीम की तरफ से ह्वांग इन-बोम और आयन-जीवाययू ने एक-एक गोल किया. ह्वांग इन-बोम को एक गोल करने और एक गोल में एसिस्ट करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
पहले हाफ में नहीं हो पाया एक भी गोल
रोमांच से भरपुर इस मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा. दोनों ही टीमें पहले हाफ में गोल करने में नाकाम रहीं. हालांकि इसमें कोरियाई टीम ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए गेंद को ज्यादातर अपने कंट्रोल में रखा. टीम ने कई मौके बनाए पर किसी भी मौके को गोल में तब्दील नहीं कर पाई. वहीं चेक रिपब्लिक ने अटैकिंग शुरुआत की पर बाद में डिफेंसिव हो गई .
बढ़त के बाद पिछड गई चेकिया
पहले हाफ में गोल के सुखे के बाद जब मैच दोबारा शुरु हुआ तो 59वें मिनट में चेकिया के कप्तान लाडीस्लाव क्रेजची ने कूफाल के पास पर हेडर के जरिए मैच का पहला गोल किया और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया. हालांकि साउथ कोरिया ने ये बढ़त ज्यादा देर तक रहने नहीं दी और 67वें मिनट में ह्वांग इन-बोम के गोल से स्कोर बराबर हो गया.
उसके बाद 80वें मिनट में ह्वांग इन-बोम के सटीक पास पर सब्सटीट्यूट आए ओ आयन-जीवाययू ने उसे सफाई के साथ गोल पोस्ट में पहुंचा कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया.
मैच का ट्विस्ट
एक समय दोनों टीम का स्कोर बराबर था, और चेकिया के पास बहुत अच्छा मौका था बढ़त बनाने का पर शायद किस्मत आज टीम के साथ नहीं थी. 78वें मिनट में चेकिया ने एक गोल किया लेकिन ऑफसाइड होने के कारण गोल अमान्य कर दिया गया.
हुआ कुछ युं की फ्री किक पर व्लादिमीर कूफाल के साथ खड़े मिखाल सादिलेक ने गेंद गोल पोस्ट के किनारे पहुंचाइ, जहां टॉमस सूचके ने हेडर से उसे नेट में भेज दिया, पर सहायक रेफरी ने ऑफसाइड का झंडा उठा दिया और गोल अमान्य हो गया.
80वें मिनट में साउथ कोरिया द्वारा किया गया उनका दुसरा गोल मैच का आखिरी गोल था. इस तरह साउथ कोरिया ने ये मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराया, मैच में बने कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स
"फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच पहले ही दिन से सिर चढ़ के बोलने लगा है.दिन के दुसरे मुकाबले में साउथ कोरिया और चेकिया आमने सामने थे, और इस मैच को स…"
