फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बहुत ही शानदार अंदाज में हुआ. टूर्नामेंट का पहला मैच को होस्ट मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को मेक्सिको सिटी ने 2-0 से जीत लिया. गोल से ज्यादा रेड कार्ड्स बने चर्चा का विषय.
मैच के हीरो
एस्टाडियो एज्टेका के आइकॉनिक स्टेडियम में फीफा का पहला मैच खेला गया. मैच से पहले ही सह मेजबान मेक्सिको को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत के साथ आगाज करने वाली मेक्सिको के लिए जूलियन क्विनोन्स ने 9वें मिनट में और राउल जिमेनेज ने 67वें मिनट में गोल किया.
इसके अलावा मैच में कोई और गोल नहीं हो सका और मेक्सिको ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ किया. इस मैच में कुछ ऐसे मौके भी आए जो गोल से ज्यादा चर्चा में रहे.
मैच में तीन खिलाड़ियों को मिला रेड कार्ड
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बहुत ही अनोखे अंदाज में हुआ. मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में तीन खिलाड़ीयों को रेड कार्ड मिला. हाफ टाइम तक मेक्सिको को 1-0 बढ़त थी.
दुसरा हाफ शुरू होते ही साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा जब मेक्सिको के खिलाड़ी ब्रायन गुटिरेज को रोकने के चक्कर में अफ्रीकी खिलाड़ी याया सिथोल ने उन्हें गिरा दिया. इसके बाद उन्हें रेड़ कार्ड दिया गया और अफ्रीका को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.इसका फायदा मेक्सिको को मिला और उन्होंने अपना दुसरा गोल किया.
इसके बाद मैच में दो और खिलाड़ियों को रेड़ कार्ड मिला, खैर इससे मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं हुआ. साउथ अफ्रीका के थेम्बा जवाने को उनके खराब व्यवहार के कारण और मेक्सिको के डिफेंडर सीजर मोंटेस को लापरवाही के लिए रेड कार्ड दिया गया.
मैच में बने कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स
वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में कई अनोखे रिकॉर्ड्स बने. ईएसपीएन (ESPN) के अनुसार,
- वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में तीन रेड कार्ड मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड् है.
- सभी तरह के टूर्नामेंट में अफ्रीकी टीमों के खिलाफ मेक्सिको की यह लगातार 22वीं जीत है.
- एज्टेका स्टेडियम में यह वर्ल्ड कप का 20वां मैच था, जो और किसी भी स्टेडियम से ज्यादा है.
- गिल्बर्टो मोरा मेक्सिको के लिए सबसे कम उम्र में वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, पहले मैच में उनकी उम्र 17 साल और 240 दिन थी.
ये भी पढ़ें: कल से शुरू हो रहा है विमेंस टी-20 वर्ल्डकपः भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 14 जून को होगा
"फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बहुत ही शानदार अंदाज में हुआ. टूर्नामेंट का पहला मैच को होस्ट मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी के ए…"
