महिला विश्व कप में हुए कल यानि 16 जून को श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर उनके खिलाफ इस टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की. 2023 से अब तक इन दोनों टीम के बीच हुए 7 मैचों में सभी में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी. पर कल श्रीलंका ने अपने विपक्षी को हराकर उनके विरुद्ध पहली जीत दर्ज की.

न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड कैप्टन अमेलिया केर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में ओपनर इसाबेला मिताली की गेंद पर कौशानी को कैच दे बैठीं.

इसके बाद बैटिंग करने आयी कप्तान ने  पहले जॉर्जिया के साथ 49 रनों की साझेदारी की और फिर सोफी डिवाइन के से साथ 43 रन जोड़ के टीम को मजबूत स्थिति में लाया. पर इन दोनों के आउट होने के बाद टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन ही बना सकी. श्रीलंका  के लिए सबसे अधिक 2 विकेट कविशा दिल्हारी ने लिया.

श्रीलंका की पारी

श्रीलंका के ओपनर्स ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 45 रन जोडे़. नेन्सी पटेल ने विश्मी को जॉर्जिया के हाथों कैच कराया.

इसके बाद श्रीलंका ने अपने 3 और विकेट जल्दी ही खो दिए, और एक समय उनका स्कोर 9वें ओवर में 55 पर 4 विकेट हो गया. इसके बाद आई निलक्षिका ने कविशा दिल्हारी के साथ 49 रनों की साझेदारी की और फिर कुशानी के साथ नाबाद 48 रन की पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिला दी.

निलक्षिका सिल्वा को उनके मैच जिताउ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला. श्रीलंका अगला मैच 21 जून को वेस्टइंडीज से है.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: 8 टीम, 4 मैच पर कोई भी टीम नहीं जीती, वर्ल्ड् कप का अविस्मरणीय दिन

"महिला विश्व कप में हुए कल यानि 16 जून को श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर उनके खिलाफ इस टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की. 2023 से अब तक इन दो…"