मेजर लीग क्रिकेट के तीसरे मुकाबले में सिएटल ऑर्कास ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 5 विकेट से हरा दिया. 217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑर्कास ने 17.4 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम की जीत के हीरो टिम सिफर्ट और मैथ्यू ब्रीट्जके रहे, जिन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया.
वॉशिंगटन फ्रीडम ने शुरुआती बैट्समैन के दम पर बनाया बड़ा स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम के बल्लेबाजों ने सिएटल के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की तरफ से मिचेल ओवन ने 25 गेंदो में ताबड़तोड़ 61 रन बनाए.
उनके अलावा मार्क चैपमैन ने 24 बॉल में 57 रन बनाए वहीं एंड्रिस गौस ने 21 गेंद में 35 रन की पारी खेली. एक समय टीम का स्कोर 17वें ओवर में ही 200 के पास था और ऐसा लग रहा था की वॉशिंगटन 250 के करीब का स्कोर बनाएगी, पर मीडिल ऑर्डर के कोलैस्प ने टीम को 216 रन पर रोक दिया. सिएटल की तरफ से ऑट्नील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिया उनके अलावा दसुन शनाका ने 3 विकेट झटके.
ऑट्नील बार्टमैन को उनकी पर्फॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच मिला.
टिम साइफर्ट ने दिलाई तूफानी शुरुआत
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिएटल ऑर्कास को टिम साइफर्ट ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. उन्होंने शुरुआती ओवरों से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रनगति को तेज रखा. साइफर्ट की पारी ने वॉशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और रन रेट को कभी भी हाथ से निकलने नहीं दिया.
मैथ्यू ब्रीट्जके ने भी खेली अहम पारी
एक छोर से साइफर्ट के बाद मैथ्यू ब्रीट्जके ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने शानदार शॉट्स खेलते हुए लक्ष्य को आसान बना दिया. दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने मैच को वॉशिंगटन फ्रीडम की पकड़ से बाहर कर दिया. इसके अलावा दसुन शनाका ने तेज 12 गेंदों में 36 रन की पारी खेली और मैच को खत्म किया.ऑर्कास ने 17.4 ओवर में 219/5 का स्कोर बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से सौरभ नेत्रवालकर और इयान हॉलैंड ने 2-2 विकेट लिया.
इस शानदार जीत के साथ सिएटल ऑर्कास ने टूर्नामेंट में अपने अभियान को मजबूती दी. वहीं वॉशिंगटन फ्रीडम को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा.
"मेजर लीग क्रिकेट के तीसरे मुकाबले में सिएटल ऑर्कास ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 5 विकेट से हरा दिया. 217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑर्कास…"
