लॉर्ड्स में खेले गए The Hundred Competition के फाइनल में Manchester Super Giants ने Trent Rockets को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने 158 रन बनाए. 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 2 गेंद रहते यह मैच जीत लिया. टिम सीफर्ट ने 72 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए.
ट्रेंट रॉकेट्स की रौनक को नूर ने किया धूमिल
टॉस हार कर पहले बैटिंग करने आई ट्रेंट रॉकेट्स की शुरुआत धीमी रही. हालांकी उन्होंने विकेट को बचाए रखा. ट्रेंट को पहला झटका फिन एलन के रूप में लगा. वह 15 के स्कोर पर नूर अहमद का शिकार हुए. 48 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम फिर संभल नहीं पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. ट्रेंट रॉकेट्स की तरफ से अन्युरिन डोनाल्ड ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. उनके अलावा लेविस ग्रेगोरी ने 32 रन बनाए और बेन डकेट ने 31 रन का योगदान दिया. इस तरह ट्रेंट रॉकेट्स ने 100 गेंदों में 158 रन बनाए.
धमाकेदार शुरुआत के बाद फंसा पेच
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई. टिम सीफर्ट और पॉल वॉल्टर ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 66 रन रन जोड़े. मैनचेस्टर को पहला झटका पॉल वॉल्टर के रुप में लगा, कैल्विन हैरिशन ने उन्हें 22 के स्कोर पर बेन डकेट के हाथों कैच करवाया. इसके बाद आए जॉस बटलर ने सिफर्ट के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 100 रन तक पहुंचाया. जॉस बटलर 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लेगी पर आमिर ने अंत में दो विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया. मैनचेस्टर को आखिरी तीन गेंदों पर तीन रन बनाने थे. क्रीज पर खड़े लियाम डॉसन ने बेन सैंडरसन की गेंद पर 6 लगाकर टीम को पहला खिताब दिलाया.
टिम सिफर्ट ने फाइनल में 38 गेंदों में 72 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. टिम सिफर्ट ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी कर के दिखाया. उन्होंने इस टूर्नामेंट के 10 मैचों में 394 रन बनाए. उनके योगदान के लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी दिया गया.
"लॉर्ड्स में खेले गए The Hundred Competition के फाइनल में Manchester Super Giants ने Trent Rockets को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिय…"
