Team India Squad Announcement: भारतीय टीम इंग्लैंड सीरीज के बाद जिम्बाब्वे से तीन मैचों की टी -20 सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे सीरीज के लिए आज यानी 6 जुलाई को 15 सदस्यीय टीम का सेलेक्शन हुआ . टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है. स्क्वॉड देख के लगता है कि सेलेक्टर्स ने भविष्य को ध्यान में रख कर टीम का सेलेक्शन किया है.

नए चेहरों को मिली जगह, कुछ पुराने खिलाड़ियों की वापसी.
इस महीने के अंत में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन आज हुआ जिसमें रिंकू सिंह की वापसी हुई है वहीं संजू सैमसन को इस सीरीज में रेस्ट दिया गया है. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ही होंगे और तिलक वर्मा उपकप्तान बने रहेंगे. भारत 3 टी 20 मैचों की श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगा. 

टीम में मयंक यादव की वापसी हुई है जो अक्टूबर 2024 में अपना आखिरी मुकाबला खेले थे. चोट से उबरने के बाद वह  इस साल IPL के कुछ मैचों में भी नजर आए थे. एशियन गेम्स 2023 में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रहे प्रभसिमरन सिंह भी टीम में दिखेंगे. हालांकि एशियन गेम्स में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था. उनके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले हर्ष दूबे को भी टीम में जगह मिली है.
अशोक शर्मा और यश ठाकुर यह दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए अभी किसी भी फॉर्मेट में कोई मैच नहीं खेला. यह दोनों खिलाड़ी पहली बार भारतीय जर्सी में खेलते नजर आएंगे.

वर्कलोड़ मैनेजमेंट तहत खिलाड़ियों को दिया रेस्ट
टी-20 टीम का हिस्सा रहने वाले कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है. संजू सैमसन के अलावा अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को रेस्ट दिया गया है. यह खिलाड़ी भारत के लिए दूसरे फॉर्मेट भी खेलते हैं तो इनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए इन्हें टीम से बाहर रखा गया है.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सुर्यांश शेडगे, रिंकु सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
 

"Team India Squad Announcement: भारतीय टीम इंग्लैंड सीरीज के बाद जिम्बाब्वे से तीन मैचों की टी -20 सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे सीरीज के लिए आज य…"