क्रिकेट इतिहास में पहला टेस्ट मैच 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. तब से लेकर अब तक क्रिकेट ने बहुत बदलाव देखे हैं. टेस्ट क्रिकेट में बहुत रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. इसी तरह का एक रिकॉर्ड है टेस्ट में 600 विकेट पूरे करने का. 11 अगस्त 2005 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान लीजेंडरी बॉलर शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए.

600 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड
शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट के सबसे महानतम गेंदबाजों में से एक थे. उनके नाम अनेकों रिकॉर्ड दर्ज हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. 2005 के एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. तीसरे मैच के पहले दिन उनके पांचवे ओवर में इंग्लैंड बल्लेबाज ट्रेसकॉथिक ने स्वीप लगाने की कोशिश की पर बल्ले ने बाहरी किनारा लिया और गेंद गिलक्रिस्ट के दस्तानों में समा गई. यह विकेट शेन वॉर्न का 600वां टेस्ट विकेट था. टेस्ट क्रिकेट में वह 600 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया वह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. हालांकी इंग्लैंड ने उस साल का एशेज सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया.

लीजेंडरी शेन वॉर्न
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज हैं. वह दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज थे. शेन वॉर्न का जन्म 13 सितम्बर 1969 को विक्टोरिया में हुआ था. अपने 15 सालों के क्रिकेट करियर में उन्होंने ढेर सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. 2 जनवरी 1992 में भारत के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. वहीं अपना पहला वनडे मुकाबला उन्होंने 24 मार्च 1993 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उनका जर्सी नंबर 23 था.

अपने करियर में उन्होंने कुल 1001 विकेट लिया. उन्होंने टेस्ट के 145 मैचों में 3 हजार से ज्यादा रन और 708 विकेट लिए हैं. वहीं वनडे के 194 मुकाबलों में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं और 1018 रन बनाए हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2 जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इसके अलावा उनका आखिरी ओडीआई मैच एशिया XI के खिलाफ था, जो उन्होंने 10 जनवरी 2005 को खेला था.

वह ऑस्ट्रेलिया के 1999 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के साथ  सेमीफाइनल में और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया को चैम्पियन बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था. उस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 20 विकेट लिए थे. 4 मार्च 2022 को हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई. उस समय वह थाईलैंड में थे. क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें 2012 के ICC Hall of Fame में भी शामिल किया गया.

 

"क्रिकेट इतिहास में पहला टेस्ट मैच 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. तब से लेकर अब तक क्रिकेट ने बहुत बदलाव देखे हैं. टेस्…"