MLC 2026 की शुरुआत कल यानि 18 जून को हो गया. पहले मैच में जब सिएटल ऑर्कास और टेक्सास सुपर किंग्स आमने सामने थे तो किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा की इस मैच में इतने रन बनेंगे. दोनों ही टीमों की तरफ से  गजब की  बल्लेबाजी देखने को  मिली. अपनी -अपनी टीम की तरफ से टिम साइफर्ट और फाफ डुप्लेसिस ने शतक लगाया.

टिम साइफर्ट का शतक बेकार
टॉस हार के पहले बैटिंग करने उतरी सिएटल की तरफ से विकेटकीपर बैट्समेन टिम साइफर्ट और शायन जहांगीर ने गजब की बैटिंग की.दोनों ने पहले विकेट के लिए 17.2 ओवर में 191 रन जोड़े. 

पहला विकेट शयान जहांगीर के रुप में गिरा जो 47 बॉल में 78 रन बना के आउट हुए.
टिम साइफर्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया.उन्होंने 66 गेंदों में 104 रन बनाया.  हालांकी टिम साइफर्ट का ये शतक बेकार रहा, और फाफ के शतक से टेक्सास ने जीत हासिल कर ली. 

फाफ डुप्लेसिस के शतक ने दिलाई जीत
221 रनों का टार्गेट इतना भी छोटा नहीं होता पर मॉडर्न डे टी-20 क्रिकेट में ये मुश्किल भी नहीं है. कैप्टन फाफ के शतक ने इसे और भी आसान बना दिया. फाफ ने रीलि रुसो के साथ 37 बॉल में 95 रन की साझेदारी की वहीं मुल्डर के साथ 26 गेंदों में 56 रन की नाबाद पार्ट्नर्शिप कर के टेक्सास को जीत दिला दी.

इस पारी के लिए फाफ को मैन ऑफ द मैच भी मिला

टेक्सास का अगला मैच अब 20 जून को सैन फ्रांसिस्को से है.
 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, स्विट्जरलैंड की धमाकेदार जीत; दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें बरकरार

"MLC 2026 की शुरुआत कल यानि 18 जून को हो गया. पहले मैच में जब सिएटल ऑर्कास और टेक्सास सुपर किंग्स आमने सामने थे तो किसी ने अंदाजा भी नहीं लगा…"