ओकलैंड में हुए टेक्सास सुपर किंग्स और सैन फ्रांसिस्को युनिकॉर्न्स का मैच पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा. पूरे मैच में एक भी बैट्समैन अर्धशतक नहीं लगा पाया. पहले बैटिंग करते हुए टेक्सास ने फ्रांसिस्को को 162 रन का टार्गेट दिया था. जिसके जवाब में फ्रांसिस्को 139 रन पर ऑल आउट हो गई. अम्शी को मैन ऑफ द मैच मिला.

फाफ और फरेरा के अलावा बेबस दिखे सभी बल्लेबाज
फाफ और फरेरा के अलावा बेबस दिखे सभी बल्लेबाज
टॉस हार के पहले बैटिंग करने आई टेक्सास की शुरूआत अच्छी रही.पहले विकेट के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने साइतेजा के साथ 72 रन की पार्टनरशिप की. फाफ के आउट होने के बाद टीम तास के पत्तों की तरह बिखर गई. 

अंत में डोनोवन फरेरा ने 45 रन की संघर्ष भरी पारी खेल के टीम को 150 के पार पहुंचाया. कप्तान फाफ ने 40 और साइतेजा ने 36 रन बनाए. टीम के सात बैट्समैन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाए. 

सैन फ्रांसिस्को की तरफ से गुलाम मुदस्सर, ब्रॉडी काउच ने दो-दो  विकेट लिया.वहीं पीटर सीडल,हसन खान और मैथ्यू शॉर्ट ने एक-एक विकेट लिया. टेक्सास ने सैन फ्रांसिस्को को 162 रन का लक्ष्य दिया. 

अम्शी के चौके ने टेक्सास के लिए मैच एकतरफा किया
162 रन के टार्गेट को चेज करने उतरी सैन फ्रांसिस्को के लिए अम्शी एक अनसुलझी पहेली साबित हु्ए. सैन फ्रांसिस्को कभी भी मैच में पकड़ नहीं बना पाई. नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से सैन फ्रांसिस्को के लिए छोटा लक्ष्य भी मुश्किल हो गया.

कैप्टन मैथ्यु शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. पूरी टीम 139 रन बना के ऑल आउट हो गई. टेक्सास के लिए अम्शी ने 4 विकेट लिए. वहीं अभिमन्यु लाम्बा और एडम मिल्ने ने 2-2 विकेट लिया. 

अम्शी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला.
 

ये भी पढ़ें: मैक्सिको और ब्राजील ने जीते अपने मुकाबले, साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास वहीं मोरक्को नॉकआउट में

"ओकलैंड में हुए टेक्सास सुपर किंग्स और सैन फ्रांसिस्को युनिकॉर्न्स का मैच पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा. पूरे मैच में एक भी बैट्समैन अर्धश…"