कल यानी 9 अगस्त को खेले गए कोरिया मास्टर्स 300 टूर्नामेंट में अस्मिता चालिहा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. एक ऐसा रिकॉर्ड जहां आजतक कोई भी भारतीय नहीं पहुंच सका था. भारतीय बैडमिंटन के लिए यह साल बहुत खास रहा है. भारत ने इस साल बैडमिंटन अब तक कुल 5 खिताब अपने नाम किए हैं. 

गजब की वापसी
कोरिया मास्टर्स सुपर 300 के फाइनल में भारत की अस्मिता चालिहा का सामना चाईना की हान कियान शी से था. भारत की 26 वर्षिय अस्मिता के लिए यह मैच बिल्कुल भी आसान नहीं था.  दूनिया की 35वीं रैंक की कियान शी ने भारत की 50वीं रैंक अस्मिता को पहले सेट में 21-14 से मात दी. हालांकी अस्मिता ने गजब का संयम दिखाया और वापसी करते हुए अगले दोनों सेटों को अपने नाम कर लिया है. उन्होंने अगले दो सेट 21-14, 21-14 से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ उन्होंने अपना पहला BWF World Tour का खिताब अपने नाम कर लिया. असम की अस्मिता ने इस जीत के साथ ही एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह Korea Masters Super 300 टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.

कैसे चला हर सेट
अस्मिता ने हर सेट में काफी आक्रामक खेल दिखाया. पहले गेम में उन्होंने बहुत अच्छी शुरुआत की. 9-5 की शुरुआती बढ़त के बाद चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए पहले तो गेम को 11-11 की बराबरी पर लाया उसके बाद बेहतरीन खेल दिखाते हुए उसने पहला गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया.
दूसरे गेम में अस्मिता ने शुरु से ही बेहतरीन खेल दिखाया और अपने सटीक स्मैश से विरोधी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. हाफ टाइम तक अस्मिता ने कियान शी से 11-8 की बढ़त बना ली थी. उसके बाद भी अस्मिता ने चीनी खिलाड़ी को पलटवार करने का कोई मौका नहीं दिया और गेम को 21-14 से अपने नाम कर लिया. 
तीसरे गेम में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी. दोनों ही तरफ से बेहतरीन खेल देखने को मिला. ब्रेक होने तक चीनी खिलाड़ी ने अस्मिता पर बढ़त बनाए रखी. हाफ टाइम तक स्कोर 11-9 था. उसके बाद अस्मिता ने वापसी करते हुए पहले बढ़त बनाई और स्कोर 15-11 कर दिया. फिर लगातार अच्छा खेल दिखाया और कोर्ट का पूरा इस्तेमाल करते हुए क्रॉस कोर्ट शॉट मारे और गेम को 21-14 से जीत लिया.

इस साल भारत का 5वां टाइटल
इस टूर्नामेंट को जीतते ही भारत ने इस साल का 5वां बैडमिंटन खिताब अपने नाम किया. इससे पहले तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन, सिंधू ने जापान ओपन, देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स और सात्विक चिराग की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन खिताब अपने नाम किया. अस्मिता का कोरिया मास्टर्स 300 का खिताब भारत का इस साल का पांचवा टूर्नामेंट टाइटल जीत थी.

"कल यानी 9 अगस्त को खेले गए कोरिया मास्टर्स 300 टूर्नामेंट में अस्मिता चालिहा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. एक ऐसा रिकॉर्ड जहां आजतक …"