हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर ऐसी चर्चाएं हैं की वो CSK में जाने वाले हैं. क्रिकेट की दुनिया में ट्रेड को लेकर बाजार गर्म है. आइए जानते हैं की CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने हार्दिक को लेकर क्या बयान दिया है.

हार्दिक क्यों अब नहीं होंगे MI का हिस्सा?
Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम से करार तोड दिया है. PTI के अनुसार, IPL 2026 के कुछ दिनों बाद ही हार्दिक पांड्या ने MI मैनेजमेंट को यह बता दिया था कि वो टीम से करार तोड़ रहे हैं. उसके बाद से ही टीमें उनको अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही हैं. इस रेस में CSK और KKR सबसे आगे हैं. जाहिर है की MI के खराब फॉर्म और कप्तानी पर उठ रहे सवालों के चलते ही हार्दिक ने टीम को छोड़ने का फैसला किया.

कौन-कौन सी टीमें हार्दिक में दिखा रही हैं दिलचस्पी?
हार्दिक के MI छोड़ते ही सभी टीमों में उनको अपने साथ जोड़ने की होड़ सी लग गई है. इसमें CSK और KKR सबसे आगे हैं. जो दो टीमें इसमें बिल्कुल भी इंट्रेस्ट नहीं ले रही, वो हैं SRH और RCB. जाहिर है की दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी कोर टीम को बदलना नहीं चाहती हैं. बाकी CSK उन्हें सिर्फ बतौर प्लेयर ही खिलाना चाहती है, पर RR और KKR  उन्हें कप्तान बनाने के नजरिए से टीम में लाना चाहती हैं.

इससे पहले दिल्ली और लखनऊ की टीमों में एक बड़ा ट्रेड हुआ था. लखनऊ के कप्तान रहे ऋषभ पंत फिर से अपनी पुरानी टीम दिल्ली में वापस आ गए हैं. उस ट्रेड में कुलदीप यादव लखनऊ टीम का हिस्सा बने.

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने दिया बड़ा बयान
हार्दिक के CSK से जुड़ने को लेके चल रही अफवाहों के बीच टीम के CEO काशी विश्वनाथन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने साफ कहा है की हार्दिक के CSK में आने की खबर महज एक अफवाह है. उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर मैनेजमेंट से अभी कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि वो लोग जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी ट्रेड के लिए उपलब्ध है, और इस पर मैनेजमेंट समीक्षा करेगा. फिलहाल मैनेजमेंट अमेरिका में चल रहे MLC (मेजर क्रिकेट लीग) में व्यस्त है. 19 जुलाई को टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ही हार्दिक को लेकर बात हो सकती है.

 

"हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर ऐसी चर्चाएं हैं की वो CSK में जाने वाले हैं. क्रिकेट की दुनिया में ट्रेड को लेकर बाजार गर्म है. आइए जानते ह…"