बेलफास्ट में कल यानी 26 जून को खेले गए पहले टी-20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हरा दिया. यह पहला मौका है जब आयरलैंड ने भारत को हराया है. पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए थे,जिसके जवाब में भारत 148 रनों पर ऑल आउट हो गई.
कप्तान टकर और डेलानी ने आयरलैंड को संभाला
टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीन ओवर के अंदर ही हर्षित राणा ने दोनों ओपनर्स को चलता कर दिया. एक समय टीम का स्कोर 51 रन पर 4 विकेट था.
लेकिन उसके बाद आए कप्तान टकर ने गारेथ डेलानी के साथ मिल कर पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 115 तक पहुंचाया. वह 36 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद डेलानी और डॉकरेल ने छठवें विकेट के लिए 49 रनों की अहम साझेदारी की.डेलानी 49 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने.
भारत की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा अक्षर पटेल और अर्शदीप ने 2-2 विकेट लिया. वहीं एक विकेट शिवम दूबे को मिला. आयरलैंड 20 ओवर में 182 रन बना पाई और भारत को 183 रन का लक्ष्य मिला.
अभिषेक के अलावा आयरलैंड गेंदबाजों के सामने बेबस दिखे मेहमान
सितारों से सजी भारतीय टीम के सामने 183 रनों का लक्ष्य इतना मु्श्किल हो जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा. पर हम्फ्रीज और डेब्यूटान्ट होलार्ड के गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली. अभिषेक ने भारत को आतिशी शुरुआत दी पर एक तरफ से विकेट गिरते चले गए.
भारत 5 ओवर में 60 रन बना चुका था पर उसने 3 विकेट खो दिए थे. अभिषेक ने 20 बॉल में 49 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दूबे ने 14 बॉल में 25 रन बनाए. 18.5 ओवर में भारतीय टीम 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. आयरलैंड की तरफ से मैथ्यू हम्फ्रीज और डेब्यू करने वाले मैथ्यू होलार्ड ने 3-3 विकेट लिया.
मैच में क्या था खास?
श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान यह पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच था.
आयरलैंड ने भारत को पहली बार हराया. इससे पहले आयरलैंड ने भारत से 8 टी-20 और 3 वन-डे खेला है पर एक में भी जीत नहीं मिली थी.
मैथ्यू हम्फ्रीज को अपने डेब्यू पर मिला मैन ऑफ द मैच. उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट लिया.
ये भी पढ़ें: भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज आज से, श्रेयस अय्यर के हाथों में कप्तानी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं डेब्यू
"बेलफास्ट में कल यानी 26 जून को खेले गए पहले टी-20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हरा दिया. यह पहला मौका है जब आयरलैंड ने भारत को हराया है…"
