भारत के खिलाफ खेले जाने वाले गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका ने टीम घोषित कर दिया है. 15 अगस्त से शुरु हो रहे पहले टेस्ट के लिए टीम में कुछ नए चेहरों के साथ पुराने खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है. विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की तीन साल बाद टीम में वापसी हुई है. वहीं ऑफ स्पिनर केशारा नुवांथा और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पसिंदू सूरियाबंदा को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है.
डिकवेला-मधुशंका की वापसी
श्रीलंका के रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. जिसके चलते निरोशन डिकवेला की नेशनल टीम में तीन साल बाद वापसी हुई है. निरोशन के आने से टीम को मिडिल ऑर्डर में थोड़ी मजबूती मिलेगी. निरोशन और दिनेश चांदीमल पर सभी की निगाहें होंगी. वहीं वनडे में 28 मैचों में 50 विकेट लेने वाले दिलशान मदुशंका की भी तीन साल बाद टेस्ट में वापसी हुई है. अपना एकमात्र टेस्ट उन्होंने पिछली बार 2023 में खेला था. इन दोनों के अलावा टीम में दो नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं. ऑफ स्पिनर केशारा नुवांथा और टॉप ऑर्डर बैट्समैन पसिंदू सूरियाबंदा पहली बार राष्ट्रिय टीम का हिस्सा बने हैं.
गेंदबाजों में श्रीलंका के पास असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंका हैं. मदुशंका के आने से टीम की गेंदबाजी को भी मजबूती मिली है. इनके अलावा गॉल में स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलेगा. अब यह देखने वाली बात होगी की टीम में आए नए स्पिनर केशारा नुवांथा कितने कारगर साबित होते हैं.
गॉल में कैसा है भारत का रिकॉर्ड
गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं. जिसमें से भारत ने 2 और श्रीलंका ने 3 मैच जीते हैं. भारत पिछली बार यहां 2017 में खेला था. उस मैच में भारत को 304 रनों से जीत मिली थी. उस समय भारत के कप्तान विराट कोहली थे. भारत की तरफ से शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने उस मैच में शतक लगाया था.
श्रीलंका का स्क्वॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदाना, निशान मदुशंका, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पसिंदू सूरियाबंदारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका.
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
"भारत के खिलाफ खेले जाने वाले गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका ने टीम घोषित कर दिया है. 15 अगस्त से शुरु हो रहे पहले टेस्ट के लिए टीम में कुछ नए चेह…"
