भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी. सीरीज के दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे. इस सीरीज में वैभव समेत 3 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं. भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना पहला टी20 सीरीज खेलेगा.
इस सीरीज में क्या होगा खास
भारतीय क्रिकेट टीम का आयरलैंड दौरा कई मायनों में खास होने जा रहा है. श्रेयस अय्यर इस दौरे से अपने कप्तानी करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जिन पर टीम को उसी रफ्तार से आगे ले जाने का जिम्मा होगा जैसा सूर्या की कप्तानी में नजर आया. सबसे ज्यादा उत्सुकता वैभव सूर्यवंशी को लेकर है, जो डेब्यू करते ही इतिहास रच देंगे.
भारत और आयरलैंड के बीच हुए मैचों का इतिहास
आयरलैंड क्रिकेट टीम इतिहास में भारत के खिलाफ एक मैच भी नहीं जीत पाई है. 2009 में दोनों के बीच पहला टी20 हुआ था, तब से लेकर अभी तक दोनों टी20 फॉर्मेट में 8 बार आमने-सामने हुई है. सभी मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है, इनमें से 6 मैच तो आयरलैंड में ही खेले गए.
कब और कहां देख सकेंगे मैच
मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा और सोनी एप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी. भारतीय समयानुसार मैच का टॉस 6 बजे होगा और 6:30 बजे से मैच शुरु होगा.
"भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी. सीरीज के दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे. इस सीरीज म…"
