हार्दिक पांड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं रहेंगे. आईपीएल के लीग मैच खत्म होते-होते यह बात लगभग साफ हो गई है. इस सीजन के बीच में ही कई बार खबरें आईं कि हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया और टीम से जुड़ी पोस्ट डिलीट कर दीं. 

जब यह खबर रातों-रात बड़ी हो गई तो उन्होंने फिर से मुंबई इंडियंस को फॉलो कर लिया. लेकिन अब जो खबर आई है वह इससे कहीं बड़ी है.

10 साल में सबसे बुरा सीजन

इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने 14 में से 10 मैच हारे और नौवें नंबर पर रही. पिछले 10 साल में यह मुंबई का सबसे खराब प्रदर्शन रहा. कोचिंग स्टाफ का हाल यह था कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यहां तक कह दिया कि टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी कोच करने लायक तक ही नहीं थे और कोच की सुनते तक नहीं थे. 

टीम के अंदर का माहौल बिगड़ता चला गया. कोच के द्वारा दी गई राय पर वरिष्ठ खिलाड़ी अमल ही नहीं करते थे.

मुंबई से शुरू हुआ सफर, गुजरात में मिली पहचान

हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर मुंबई से ही शुरू हुआ था. साल 2015 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था. वहीं से उनके करियर की ऊंचाई शुरू हुई. ग़ौरतलब है कि साल 2022 में जब आईपीएल में दो नई टीमें गुजरात और लखनऊ आईं तो वह गुजरात टाइटंस में चले गए. 

वहां उन्हें कप्तान बनाया गया और उन्होंने 2022 में टीम को खिताब दिलाया. जबकि साल 2023 में भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा टीम उपविजेता रही. यानी गुजरात में सब कुछ उनके हिसाब से चल रहा था. और टीम बेहतर खेल रही थी.

लेकिन 15 दिसंबर 2023 को उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली जो उस वक्त भारतीय टीम के भी कप्तान थे और पांच बार मुंबई को आईपीएल ट्रॉफी दिला चुके थे. 

मुंबई की मैनेजमेंट ने हार्दिक को 16.5 करोड़ रुपये में टीम में वापस लाया. लेकिन जब से वह कप्तान बने तब से टीम का माहौल बिगड़ता ही गया.

अब मुंबई में रहेंगे या जाएंगे

सवाल यह है कि कप्तानी जाने के बाद क्या हार्दिक पांड्या मुंबई में एक खिलाड़ी के तौर पर रहेंगे जैसे 2022 से पहले थे. इसकी संभावना कम बताई जा रही है. अगर उन्हें टीम छोड़नी पड़ी तो इस वक्त सबसे ज्यादा जिस टीम का नाम सामने आ रहा है जिसमें वह जा सकते है वह है चेन्नई सुपर किंग्स. 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी आया है. खबर यह भी है कि दिल्ली के साथ ट्रेड की बात हुई थी जिसमें मुंबई ने बदले में अक्षर पटेल की मांग की थी.


 अब देखना यह होगा कि हार्दिक पांड्या का ट्रेड चेन्नई जाता है या दिल्ली. और अगर वह मुंबई छोड़ते हैं तो नई कप्तानी किसे मिलेगी. क्या 2013 की तरह किसी युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा या फिर टीम एक बार फिर किसी अनुभवी खिलाड़ी की तरफ देखेगी. यह सवाल अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के राज्यपाल राज्य में नहीं, CM इस्तीफा कैसे और किसे देंगे

"हार्दिक पांड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं रहेंगे. आईपीएल के लीग मैच खत्म होते-होते यह बात लगभग साफ हो गई है. इस सीजन के बीच…"