अमेरिका ने अपने पहले मुकाबले में पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की है.अमेरिका ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के किसी मैच में 4 गोल किया.अमेरिका की तरफ से फोलारिन बालोगुन ने सबसे ज्यादा 2 गोल दागे. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.


अमेरिका ने पहले हाफ से अटैकिंग गेम अपनाया
अमेरिकी टीम ने लगातार पैराग्वे के डी घेरे में एंट्री की जिसके प्रेशर का उन्हें फायदा मिला . अटैक को रोकने के चक्कर में पैराग्वे के बोबाडिला ने अपने ही नेट में बॉल डाल दी. इस तरह अमेरिका सातवें मिनट में एक गोल से आगे हो गया.

अमेरिकी खिलाड़ियों ने तेज़ पासिंग और आक्रामक रणनीति के दम पर पैराग्वे के डिफेंस को लगातार परेशान किया. उनकी तेज़ रफ्तार और सटीक फिनिशिंग के सामने पैराग्वे के डिफेंडर बेबस नजर आए.

फोलारिन बालोगुन का मैच में चला जादू
स्टार स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन ने पहले हाफ में दो गोल किए.28वें मिनट में उनके एक गोल को रेफरी ने ऑफसाइ़ड के कारण अमान्य कर दिया. उसके 4 मिनट बाद उन्होंने अपना पहला गोल किया.पहले हाफ के इंजुरी टाइम में फोलारिन बालोगुन ने मैच में अपना दुसरा गोल किया और अमेरिका को 3-0 से आगे कर दिया.

दूसरे हाफ में पैराग्वे ने की कोशिश पर नहीं बचा पाए मैच
दूसरे हाफ में पैराग्वे ने वापसी करने की कोशिश की और एक गोल कर अंतर कम किया. हालांकि अमेरिकी टीम ने संयम बनाए रखा और विपक्ष को अधिक मौके नहीं दिए. अमेरिका की मजबूत डिफेंस ने पैराग्वे के हमलों को फेल कर दिया.

सब्सीट्यूट आए मॉरिसियो ने पैराग्वे के लिए एक गोल जरुर किया पर उसका जीत-हार पर कोई असर नहीं हुआ. मैच खत्म होने से कुछ समय पहले अमेरिका ने उस अंतर को और बढ़ा दिया.

ग्रुप-डी में स्ट्रॉन्ग पोजीशन में है USA
पैराग्वे के खिलाफ 4-1 की बड़ी जीत के साथ अमेरिका ने ग्रुप-डी में शानदार शुरुआत करते हुए अपनी पोजीशन बेहतर कर ली है. घरेलू मैदान पर खेल रही टीम अब अगले मुकाबलों में भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं पैराग्वे को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: कनाडा के लिए सब्सीट्यूट आए खिलाड़ी ने बचाया मैच, 1-1 से ड्रॉ रहा मैच

"अमेरिका ने अपने पहले मुकाबले में पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की है.अमेरिका ने पहली बार…"