फीफा के राउंड ऑफ 32 में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. जहां पराग्वे ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया, वहीं फ्रांस, ब्राजील, कनाडा, मोरक्को, नॉर्वे और मैक्सिको ने शानदार जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
4 बार की चैंपियन जर्मनी बाहर
राउंड ऑफ 32 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक में जब जर्मनी और पराग्वे आमने सामने थीं तो किसी ने नहीं सोचा होगा की 4 बार की चैंपियन जर्मनी का सफर यहीं थम जाएगा. दोनों के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में पराग्वे ने जर्मनी को 4-3 से हरा दिया.
एकतरफा मुकाबले में फ्रांस ने स्वीडन को दिखाया बाहर का रास्ता
फ्रांस और स्वीडन के बीच हुआ मुकाबला बिल्कुल एकतरफा रहा. सितारों से सजी फ्रांस ने स्वीडन को इस मैच में 3-0 से हरा दिया. फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे , रैंडल कोलो मुआनी और ओरेलियन चुआमेनी ने एक-एक गोल किया. स्वीडन एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हुआ.
किलियन एम्बाप्पे ने गोल करते ही वर्ल्ड कप के नॉकआउट हिस्ट्री में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. नॉकआउट में उन्होंने अब तक 10 गोल किए हैं. इस हार के साथ स्वीडन का इस वर्ल्ड कप में सफर यहीं समाप्त हो गया.
कनाडा पहुंचा अगले दौर में, साउथ अफ्रीका बाहर
कनाडा ने ग्रुप ऑफ 32 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है. दोनों ही टीमों के बीच गोल के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला. पर अंत में बाजी मारी कनाडा ने. कनाडा के लिए एकमात्र गोल किया जोनाथन डेविड ने, मैच इसके अलावा और कोई गोल नहीं हो सका और कनाडा ने यह मैच 1-0 से अपने नाम कर लिया.
नीदरलैंड और मोरक्को के बीच मैच टाई, पेनाल्टी शूटआउट से तय हुआ नतीजा
नीदरलैंड और मोरक्को के बीच हुआ मैच रोमांच की सारी हदें पार कर गया. निर्धारित समय में दोनों टीमें सिर्फ 1-1 गोल कर पाईं. उसके बाद हुए पेनाल्टी शूटआउट में नीदरलैंड ने मोरक्को को 3-2 से हरा दिया. इसी के साथ नीदरलैंड प्री क्वार्टर में फाइनल में पहुंच गया.
5 बार की चैंपियन ब्राजील अगले दौर में, जापान को हराया
सबसे ज्यादा बार फीफा जीतने वाली जर्मनी ने जापान को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है. ब्राजील ने अपना अटैकिंग गेम खेलते हुए जापान को ज्यादा मौके नहीं दिए, और 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. ब्राजील के लिए विनीसियस जूनियर और रोड्रिगो ने एक-एक गोल किया. वहीं जापान के लिए एकमात्र गोल ताकेफुसा ने किया. इस हार के साथ ही जापान का इस वर्ल्ड कप में सफर यहीं समाप्त हो गया.
कोट डी आइवर को हरा नॉर्वे अगले दौर में
कोट डी आइवर और नॉर्वे के बीच हुए मुकाबले में नॉर्वे ने कोट डी आइवर को 2-1 से हरा दिया. नॉर्वे के लिए एरलिंग हालांड और ऑस्कर बॉब ने एक-एक गोल किया. वहीं कोट डी आइवर के लिए एकमात्र गोल सेबेस्टियन हालर ने किया. इस जीत के साथ नॉर्वे अगले दौर में पहुंच गया है.
मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया
मैक्सिको और इक्वाडोर के बीच हुए मुकाबले में मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हरा कर प्री क्वार्टर फाइनल यानी की ग्रुप ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली है. मैक्सिको ने पूरे गेम में इक्वाडोर को हावी होने का एक भी मौका नहीं दिया. मैक्सिको की तरफ से सैंटियागो जिमेनेज और हिर्विंग लोजानो ने एक-एक गोल किया.
"फीफा के राउंड ऑफ 32 में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. जहां पराग्वे ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सबसे ब…"
