फीफा में ग्रुप ऑफ 16 के लिए टीमें कमर कस चुकी हैं. पुर्तगाल, स्पेन और स्विट्जरलैंड जैसी टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते. पर अभी भी प्रीक्वार्टर फाइनल के लिए सभी 16 टीमें कौन सी हैं यह तय नहीं हो पाया है. आइए जानते हैं किसने ग्रुप ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है और कौन इस रेस से हो गया है बाहर?
पुर्तगाल और क्रोएशिया के मैच में रोनाल्डो ने कैसे पलटा खेल?
ग्रुप ऑफ 32 के इस मैच में क्रोएशिया एक समय आगे चल रहा था. क्रोएशिया के लिए 53वें मिनट में पेरिसिक ने शानदार गोल किया. 1 - 0 से पीछे चल रही पुर्तगाल के लिए उसके कप्तान रोनाल्डो ने वापसी करवाई. क्रिस्चियानो रोनाल्डो ने 68वें मिनट में मिले पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर स्कोर 1 - 1 से बराबर कर दिया. इसके बाद अंतिम समय में गोंकालो रामोस ने गोल कर पुर्तगाल को 2 - 1 से आगे कर दिया. मैच में कोई और गोल नहीं हो सका और पुर्तगाल यह मैच जीत गई.
स्पेन के लिए कौन रहा हीरो, क्या रहा मैच का नतीजा?
ऑस्ट्रिया और स्पेन के बीच हुआ मैच एकतरफा रहा. स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3 - 0 के अंतर से हरा दिया. इस मैच के हीरो रहे मिकेल ओयारजाबाल ने दो शानदार गोल किए. वहीं एक गोल पोरो ने किया. ऑस्ट्रिया की तरफ से एक भी गोल नहीं हो सका. डिफेंस में भी स्पेन का खेल ऑस्ट्रिया से बहुत बेहतर था.
स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया में कौन गया अगले दौर में?
ग्रुप ऑफ 32 में हुए स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के मैच में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया. कप्तान मैनुअल अकांजी और गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने काफी शानदार तरीके से स्विट्जरलैंड के डिफेंस को संभाला और अल्जीरिया को एक भी गोल नहीं करने दिया. स्विट्जरलैंड के लिए पहला गोल ब्रेल एम्बोलो ने किया. वहीं दूसरे हाफ में डैन नडोये ने गोल कर टीम को जीत दिला दी.
कितनी टीमें अभी ग्रुप ऑफ 16 में बना सकती हैं जगह?
अब तक हुए मुकाबलों से 13 टीमें ग्रुप ऑफ 16 में पहले ही जगह बना चुकी हैं. बाकी बचे मैचों में से जीतने वाली टीमें आगे जाएंगी. बचे मैच में अर्जेंटीना और केप वर्डे एक दूसरे के आमने सामने होंगी वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सामना इजिप्ट से होगा और कोलंबिया - घाना से टकराएगी.
"फीफा में ग्रुप ऑफ 16 के लिए टीमें कमर कस चुकी हैं. पुर्तगाल, स्पेन और स्विट्जरलैंड जैसी टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते. पर अभी भी प्रीक्वार…"
