फीफा ग्रुप स्टेज अब लगभग खत्म होने को है. कौन सी टीम अगले दौर में जा रही है इसकी तस्वीर भी अब साफ होने लगी है. फ्रांस ने नॉर्वे को हराया, वहीं सेनेगल ने इराक को हरा अपनी ग्रुप ऑफ 32 की उम्मीदें जिंदा रखी हैं. आइए जानते हैं 16वें दिन के सभी मैच का रिजल्ट.
एम्बाप्पे और हालैंड के बीच डेम्बेल ने लूटी महफिल, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया
फ्रांस ने ग्रुप चरण का समापन शानदार अंदाज में किया. स्टार विंगर उस्मान डेम्बेले ने 32 मिनट के भीतर हैट्रिक लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया. नॉर्वे ने एक गोल जरूर किया, लेकिन फ्रांस के आक्रामक खेल के सामने उसकी एक नहीं चली. इस जीत के साथ फ्रांस ग्रुप में शीर्ष पर रहा, जबकि नॉर्वे दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंच गया.
सेनेगल ने इराक को रौंदा, 5-0 से दर्ज की बड़ी जीत
सेनेगल ने टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंद दिया. टीम के पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए. पूरे मैच में सेनेगल का दबदबा देखने को मिला और इराक की टीम एक भी प्रभावी मौका नहीं बना सकी. इस जीत ने सेनेगल की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया.
स्पेन और उरुग्वे के बीच कड़ा संघर्ष, स्पेन 1-0 से जीता
ग्रुप H के सबसे अहम मुकाबले में स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप विजेता बनने का गौरव हासिल किया. स्पेन ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और मजबूत डिफेंस के दम पर अपनी बढ़त बरकरार रखी. उरुग्वे ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन स्पेन के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहा.
केप वर्डे और सऊदी अरब के बीच नहीं हुआ एक भी गोल, 0-0 रहा स्कोर
दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ. हालांकि यह ड्रॉ केप वर्डे के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. विश्व कप में पहली बार खेल रही केप वर्डे ने अपने पहले ही टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण में जगह बना ली. दूसरी ओर, सऊदी अरब जीत हासिल नहीं कर सका और उसका अभियान समाप्त हो गया.
बेल्जियम और न्यूजीलैंड के मैच में हुई गोलों की बारिश
बेल्जियम ने न्यूजीलैंड पर 5-1 की बड़ी जीत दर्ज कर ग्रुप G में पहला स्थान हासिल किया. टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार गोल कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया. न्यूजीलैंड की टीम बेल्जियम के तेज आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ मैच, इरान हुआ बाहर
ग्रुप G का दूसरा मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ. मैच बेहद रोमांचक रहा और अंतिम मिनटों तक दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया. ईरान ने आखिरी समय में गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इस ड्रॉ के साथ मिस्र ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि ईरान का सफर यहीं समाप्त हो गया.
ये भी पढ़ें: आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, वर्ल्ड चैम्पियन भारत को पहली बार दी शिकस्त
"फीफा ग्रुप स्टेज अब लगभग खत्म होने को है. कौन सी टीम अगले दौर में जा रही है इसकी तस्वीर भी अब साफ होने लगी है. फ्रांस ने नॉर्वे को हराया, वह…"
