दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टुर्नामेंट FIFA आज से शुरू होगा. 39 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टुर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे जिसका पहला मैच आज 12:30 बजे मैक्सिको और दक्षिण अफ्रिका के बीच मैक्सिको सिटी में खेला जाएगा.उससे पहले 10:30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें शकीरा ,मैडोना और बर्ना बॉय जैसे आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे.
इतिहास में पहली बार 48 टीमें ले रही हैं हिस्सा
FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा जाएगा. तीन देशों कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको द्वारा होस्ट किए जा रहे इस वर्ल्ड के सारे मैच कुल 16 शहरों में खेले जाएंगे.ग्रुप स्टेज में हर ग्रुप से टॉप दो टीमें और बेस्ट परफॉर्म करने वाली 8 तीसरे स्थान की टीमें अगले राउंड में जाएंगी. इसके बाद राउंड ऑफ 32 , राउंड ऑफ 16,क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. इससे पहले 1998 -2022 तक 32 टीमें फीफा में भाग लेती थीं.
कहां देख सकते हैं लाइव मैच
भारत के फुटबॉल प्रेमी फीफा के सारे मैच ZEE5 के डिजिटल प्लैटफॉर्म पर देख सकते हैं. वहीं TV पर सारे मैच का प्रसारण युनाइट8 (Unite8) के चैनल्स पर होंगे. डीडी स्पोर्टस पर कुछ मैचों का फ्री प्रसारण होगा जिसमें ओपनिंग मैच और नॉकआउट सारे मुकाबले होंगे.भारतीय समयानुसार फीफा के सभी मुकाबले देर रात या तडके सुबह में होंगे.हालांकी भारतीय फुटबॉल टीम इस बार भी फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाइ नहीं कर पाई है. फिर भी फुटबॉल प्रेमियों के लिए ये विश्व कप खास होने वाला है.
कौन सी टीम है सबसे मजबूत और कौन कर सकता है उलटफेर
FIFA की सबसे सफल टीमों की बात करें तो उसमें ब्राजील ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब अपने नाम किया है. उसके अलावा जर्मनी ने 4, अर्जेंटीना ने 3 , फ्रांस ने 2 बार इसे जीता है. इस बार की सबसे मजबूत दावेदारों में गत चैंपियन अर्जेंटीना ,स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड, ब्राजील, पुर्तगाल और जर्मनी टॉप कंटेंडर्स हैं. हालांकी अंडरडॉग मानी जाने वाली टीमों ने अक्सर ही बड़ी टीमों को चौंकाया है.मेक्सिको, जापान, बेल्जियम, मोरक्को, सेनेगल, तुर्की कुछ ऐसी चुनिंदा अंडरडॉग टीमें हैं जो बड़ा उलटफेर कर सकती हैं.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
इस बार के फीफा वर्ल्ड कप में सभी की निगाहें स्टार फुटबॉलर मेसी और रोनाल्डो पर होंगी, क्योंकि ये वर्ल्ड कप इन दोनों लीजेंड का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. इसके अलावा किलियन एमबापे, हैरी केन, लामिने यमाल, विनिसियस जूनियर और जोशुआ किमिच जैसे सितारों पर भी सभी की निगाहें होंगी.
"दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टुर्नामेंट FIFA आज से शुरू होगा. 39 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टु…"
