फीफा के छठवें दिन खेले गए 4 मुकाबलों में सभी मजबूत टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते. दिन का आखिरी मुकाबला पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच रात में होगा. अपने-अपने गेम सभी सुपरस्टार्स ने कमाल का खेल दिखाया . मेसी के हैट्रिक से ,एमबाप्पे के डबल और हालैंड की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिन बना दिया.

अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया, मेसी का जादू बरकरार
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया. कप्तान लियोनेल मेसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई और टीम की जीत के नायक बने.

अर्जेंटीना ने मैच की शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार अल्जीरियाई रक्षा पर दबाव बनाया. मेसी के तीन गोलों की बदौलत टीम ने आसानी से तीन अंक हासिल कर लिए. इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने अपने ग्रुप में मजबूत शुरुआत की है.

 

ऑस्ट्रिया की विजयी वापसी, जॉर्डन को 3-1 से दी मात
28 साल बाद विश्व कप में लौटी ऑस्ट्रिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जॉर्डन को 3-1 से हराया. मुकाबला शुरुआती दौर में कड़ा रहा और जॉर्डन ने भी जोरदार चुनौती पेश की. 

रोमानो श्मिड ने ऑस्ट्रिया को बढ़त दिलाई, लेकिन जॉर्डन ने बराबरी कर ली. दूसरे हाफ में जॉर्डन के डिफेंडर के आत्मघाती गोल ने मैच का रुख बदल दिया. इसके बाद अनुभवी स्ट्राइकर मार्को अर्नाउटोविच ने पेनल्टी पर गोल कर जीत पक्की कर दी.


हालैंड का डबल धमाका, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया
नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 में दमदार शुरुआत करते हुए इराक को 4-1 से हराया. स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने दो गोल दागकर मैच का रुख अपने पक्ष में कर दिया. इराक ने एक समय मुकाबले में वापसी की कोशिश की थी, लेकिन हालैंड की शानदार फिनिशिंग और नॉर्वे के आक्रामक खेल के सामने वह टिक नहीं सका. 

1998 के बाद पहली बार विश्व कप खेल रही नॉर्वे ने इस जीत के साथ नॉकआउट दौर की उम्मीदों को मजबूती दी है.

एम्बाप्पे के ऐतिहासिक दो गोल, फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया
फ्रांस ने अपने पहले मैच में सेनेगल को 3-1 से हराकर विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया. कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे और टीम की जीत सुनिश्चित की. 

इस प्रदर्शन के साथ एम्बाप्पे फ्रांस के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर भी बन गए. फ्रांसीसी टीम ने अनुभव और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया और सेनेगल को ज्यादा मौके नहीं दिए. 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: 8 टीम, 4 मैच पर कोई भी टीम नहीं जीती, वर्ल्ड् कप का अविस्मरणीय दिन

"फीफा के छठवें दिन खेले गए 4 मुकाबलों में सभी मजबूत टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते. दिन का आखिरी मुकाबला पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच रात …"