साउथ अफ्रीका दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में मेजबानों को 241 रनों से हरा दिया. तीन मैचों की इस सीरीज के पहले मैच में मेहमानों ने कमाल का प्रदर्शन किया. इससे पहले हुई ODI सीरीज में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था. टेस्ट सीरीज के पहले मैच को जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने गजब का पलटवार किया है और WTC में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है.
मैट रेन्शॉ का जलवा
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय करने वाली ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं थी. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को एक-एक रन बनाना मुश्किल हो रहा था. ओपनिंग करने उतरे निक मैडिंसन और ट्रेविस हेड कुछ खास नहीं कर पाए. मैडिंसन तो 33 गेंदों में एक भी रन नहीं बना पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उनके जोडीदार हेड भी कुछ खास नहीं कर पाए और 9 रन के स्कोर पर वियान मुल्डर का शिकार बन गए.
24 रन के स्कोर पर दो विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला उनके दो सबसे बेहतरीन मीडिल ऑर्डर बैटिंग जोड़ी ने. स्टीवन स्मिथ और लाबुशेन तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े. हालांकि दोनों अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. लाबुशेन 37 और स्टीवन स्मिथ 25 रन बनाकर आउट हो गए.
उसके बाद आए मैट रेन्शॉ ने एक छोर पर अपना कब्जा जमाया. हालांकि एक ओर से विकेट गिरते रहे. पर वह छोटी-छोटी साझेदारियों से ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को आगे बढ़ाते रहे. उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ 36 रन की साझेदारी की, जिसमें कैरी 14 रन के स्कोर पर आउट हुए. उसके बाद आए कप्तान कमिंस ने मैट का अच्छा साथ दिया और 43 रन बनाए. इन दोनों के बीच के 86 रन की अच्छी साझेदारी हुई. टीम का स्कोर जब 210 रन था तब कमिंस को वियान मुल्डर ने मार्क्रम के हाथों कैच कराया.
मैच की सबसे बड़ी साझेदारी हुई 9वें विकेट के लिए. नाथन लॉयन के साथ मिलकर मैट ने 134 रन की साझेदारी कर डाली. यही साझेदारी अफ्रीकी टीम के लिए भारी पड़ी. लॉयन भले ही इस साझेदारी में सिर्फ 27 रन बना पाए. पर उन्होंने 92 गेंदों तक एक छोर संभाले रखा. यही वह समय था जब मैट रेन्शॉ ने तेजी से रन बनाए और टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया.
लॉयन के आउट होने के बाद रेन्शॉ तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट खोकर पहली पारी में 390 रन बना पायी. रेन्शॉ ने 190 रन की पारी खेली. अफ्रीका की तरफ से वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. उनके अलावा मार्को यान्सन को 3 और एनरिक नॉर्किया को 2 विकेट मिला. एक विकेट सिमोन हार्मर के खाते में गया.
दूसरी पारी में भी ‘रेन्शॉ-रेन्शॉ’
106 रनों की लीड के साथ उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया. पारी की शुरुआत करने आए हेड और मैडिंसन ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. हेड 11 रन बनाकर आउट हुए. मैडिंसन ने 48 रन की पारी खेली. लाबुशेन इस पारी में भी 37 रन 58 गेंदों में बनाए. इस तरह वह दोनों पारियों में उतने गेंद में उतने ही रन बनाने वाले दूनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए. स्टीवन स्मिथ ने 27 रन बनाए.
इस पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन मैट रेन्शॉ ने बनाए. उन्होंने 82 रन की पारी खेली. उन्होंने वेब्स्टर के साथ 67 रन की साझेदारी किया. वेब्स्टर ने 39 रन का योगदान दिया. कप्तान कमिंस ने 32 और कैरी ने 24 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 314 रन पर डिक्लेयर कर दिया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मेजबानों को जीत के लिए 421 रन का लक्ष्य दिया. अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में एनरिक नॉर्किया, केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिया. वहीं यान्सन और हार्मर को एक-एक विकेट मिला.
टुकड़ों में चले बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 390 रन के लीड का पीछा करने उतरी अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने अपना पहला विकेट 0 के स्कोर पर ही गंवा दिया. रायन रिकल्टन 0 के स्कोर पर हेजलवुड का शिकार हुए. उसके बाद आए बेडिंगहम ने मार्करम के साथ मिलकर पारी को संभाला और 84 रन की साझेदारी कर डाली. मार्करम 37 के स्कोर पर स्टार्क का शिकार हुए. वहीं 49 के स्कोर पर कमिंस ने बेडिंगहम को चलता किया.
उसके बाद आए कप्तान बवुमा कुछ खास नहीं कर पाए और 3 रन के स्कोर पर लॉयन की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे. 99 के स्कोर पर मेहमान टीम ने अपने 4 बल्लेबाज गंवा दिए. ट्रिस्टन स्टब्स और वियान मुल्डर ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई. स्टब्स 32 तो मुल्डर 30 रन बनाकर आउट हुए.
अंत में पुछल्ले बल्लेबाजों ने कुछ उपयोगी पारियां खेली पर वह लीड को खत्म करने के लिए नाकाफी थी. मार्को यान्सन ने 26, सिमोन हार्मर ने 35, केशव महाराज ने 34 और नॉर्किया ने 16 रन की पारी खेली. इस तरह साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 284 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों की एहम बढ़त मिली.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क, हेजलवुड, और लॉयन को दो-दो विकेट मिले. सबसे ज्यादा विकेट कप्तान कमिंस ने लिया. उन्होंने 3 अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वहीं एक विकेट वेबस्टर को मिला.
पहली से भी बद्तर दूसरी पारी
पहली पारी में तो सभी बल्लेबाजों ने कुछ न कुछ योगदान दिया था पर दूसरी पारी में तो हालत बहुत खराब रही. अफ्रीका के 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु सके. दूसरी पारी में भी अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. रायन रिकल्टन इस पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और दो रन बनाकर आउट हो गए.
उसके बाद आए बेडिंगहम ने मार्करम का बखुबी साथ दिया और दोनों ने मिलकर स्कोर को 73 रनों तक पहुंचाया. डेविड बेडिंगहम 46 रन बनाकर आउट हुए. वहीं एडन मार्करम 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इनके अलावा वियान मुल्डर 29 रन बनाकर आउट हुए वहीं मार्को यान्सन 35 रन बना पाए.
इस तरह अफ्रीका दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑल आउट हो गई और 214 रनों से मैच हार गयी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में जॉश हेजलवुड ने कमाल का गेंदबाजी प्रदर्शन किया. उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके. उनके अलावा मैट रेन्शॉ ने 2 और स्टार्क और कमिंस को 1-1 विकेट मिला. रेन्शा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
"साउथ अफ्रीका दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में मेजबानों को 241 रनों से हरा दिया. तीन मैचों की इस सीरीज के पहले मैच में मेहमानों ने कम…"













