हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाला चौथा T-20I मैच दोनों टीमों के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है. अबतक खेले गए तीन मैचों में भारत 2-1 से आगे है. चौथे मैच में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो भारत की नजर सीरीज जीत पर होगी. वहीं वेस्ट इंडीज मैच को जीत कर सीरीज बराबर करना चाहेगी. आइए जानते हैं कौन सी टीम जीत सकती है अगला मैच?
रनों की बारिश
दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक पावर हिटर मौजूद हैं. चाहे वह ODI सीरीज हो या अब तक खेली गई T20-I सीरीज, दोनों टीमों की तरफ से खूब रन बनते हुए देखने को मिल रहे हैं. इस T-20 सीरीज में वेस्ट इंडीज ने दूसरे मैच में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज किया था. 5 मैचों की सीरीज में अब तक खेले गए तीन मैचों में कुल 1200 से ज्यादा रन बन चुके हैं.
पहले मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज के दिए 172 रनों के लक्ष्य को बड़े आराम से चेज कर लिया था. उसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 102 रन बनाए थे. भारत ने सिर्फ 14.4 ओवर में ही 172 रन बना दिए थे. दूसरे मैच को वेस्ट इंडीज ने जीत कर सीरीज में एक-एक से बराबरी कर ली थी. तीसरा मैच जीतकर भारत फिर से सीरीज में आगे हो गया था.
200+ के टोटल को नही मान सकते सेफ
बदलते दौर में अब टी-20 क्रिकेट में 200+ रन भी अब एक सेफ स्कोर नहीं माना जा सकता है. इसी सीरीज के दो मैचों में दोनों टीमों ने 200+ के स्कोर बनाए. रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 249 रन बनाए थे. जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज ने 18.3 ओवर में ही 252 रन बना डाले. उस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान शे होप ने शतक लगाया था.
इसके बाद अगले मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 223 रन का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज ने 209 रन बना लिए. हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्ट इंडीज शायद 200 भी ना बना पाए पर टीम कैरीबियन टीम 209 तक पहुंच गयी. यह दर्शाता है कि इस समय टी-20 के मुकाबलों में 200+ रनों के स्कोर को सेफ नहीं माना जा सकता है.
कल यानी 14 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी-20 मैच में भारत जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी वहीं वेस्ट इंडीज की कोशिश सीरीज बराबरी पर होगी. भारत के सभी बल्लेबाज इस समय अच्छे फॉर्म में हैं. दोनों ही टीमों के गेंदबाजों के लिए रन रोकना एक बड़ी चुनौती होगी.
"हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाला चौथा T-20I मैच दोनों टीमों के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है. अबतक खेले गए तीन मै…"













