इंग्लैंड के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग The Hundred Competition अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. आज रात यानी 14 अगस्त को मेन्स और विमेंस दोनों टीमों के एलिमिनेटर मुकाबले खेले जाएंगे. ट्रेन्ट रॉकेट्स दोनों ही वर्गों में पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. इसके अलावा सनराइजर्स लीड्स दोनों ही वर्गों में एलिमिनेटर में है. वहीं मेन्स कॉम्पटीशन में दूसरी तरफ मैनचेस्टर सूपर जायंट्स है और विमेंस में दूसरी तरफ साउदर्न ब्रेव है.
मेन्स एलिमिनेटर की टीमों का सफर
द हंड्रेड मेन्स एलिमिनेटर का मुकाबला मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों ने लीग स्टेज में पांच-पांच मैच जीतकर एलिमिनेटर में जगह बनायी है. लीग स्टेज में दोनों टीमें दो बार टकरायी हैं. पहले मैच में सनराइजर्स ने मैनचेस्टर को मात दी थी. वहीं दूसरे मैच में मैनचेस्टर को 10 विकेट से हराकर बदला पूरा किया. अब देखने वाली बात होगी कि इस तीसरे एनकाउंटर में आखिर बाजी कौन मारता है? जीतने वाली टीम फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स के साथ भिड़ेगी.
विमेंस एलिमिनेटर की टीमों का सफर
विमेंस एलिमिनेटर में जो दो टीमें शिरकत कर रही हैं उसमें सनराइजर्स लीड्स और साउदर्न ब्रेव आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज में 8 में से अपने 5 मुकाबले जीते हैं. लीग स्टेज में दोनों टीमें एक बार टकरायी थीं. उस मैच में साउदर्न ब्रेव ने सनराइजर्स को 5 विकेट से हराया था. अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या सनराइजर्स अपने लीग स्टेज की हार का बदला एलिमिनेटर में ले पाएगी? अगर ऐसा होता है तो सनराइजर्स फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. यहां भी उसका सामना ट्रेंट रॉकेट्स से होगा.
"इंग्लैंड के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग The Hundred Competition अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. आज रात यानी 14 अगस्त को मेन्स और विमेंस दोनों टीम…"
