दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले जाएंगे. दलीप ट्रॉफी में खेले जाने वाले सभी मैच नॉकआउट मुकाबले होते हैं. पिछले साल फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को बाई मिली है और वह दोनों सीधा ही सेमीफाइनल खेलेंगी. इस साल के लिए सभी 6 टीमों का स्क्वॉड अनाउंस हो चुका है.

सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए घोषित
दलीप ट्रॉफी के लिए सभी 6 टीमों के स्क्वॉड की घोषणा हो गई है. चार टीमों की घोषणा तो 3 अगस्त के दिन ही हो गई थी. बची हुई नॉर्थ जोन और नॉर्थ इस्ट जोन टीम की घोषणा भी कल यानी 11 अगस्त को कर दी गई. जिम्बाब्वे दौरे से वापस आए तिलक वर्मा को साउथ जोन का कप्तान बनाया गया है. वहीं रजत पाटीदार को सेंट्रल जोन की कमान सौंपी गई है. ईशान किशन को ईस्ट जोन की जिम्मेदारी दी गई है. वैभव सूर्यवंशी को ईशान का का डिप्टी बनाया गया है. इसके अलावा वेस्ट जोन की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंपी गई है.

टूर्नामेंट का फॉर्मेट 
दलीप ट्रॉफी के सभी मैच टेस्ट के फॉर्मेट में खेले जाते हैं. फाइनल मैच 5 दिनों का होता है उसके अलावा सभी मैच 4 दिनों के होते हैं. इस टूर्नामेंट में पूरे भारत को 6 भागों में बांट कर टीमें बनती हैं. हालांकि कभी-कभी सिर्फ 4 टीमें भी होती हैं. इस साल 6 टीमें हैं जो दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी. यह 6 टीमें हैं-नॉर्थ जोन, साउथ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्टर्न जोन. नॉर्थ जोन और नॉर्थ इस्टर्न जोन के अलावा सभी टीमों के स्क्वॉड पहले ही घोषित किए जा चुके थे. कल इन दोनों टीमों के स्क्वॉड भी अनाउंस कर दिए गए. 

सभी टीमों के स्क्वॉड
नॉर्थ ईस्ट जोन - तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन(कप्तान), जोतिन सिंह फिरोइजाम, और आशीष थापा.
साउथ जोन - तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कवरप्पा, और अमन खान.
ईस्ट जोन - अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास, और अभिजीत सरकार.
सेंट्रल जोन - रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे.
वेस्ट जोन - रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी.
नॉर्थ जोन - कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह, और निखिल कश्यप.
 

"दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले जाएंगे. दलीप ट्रॉफी में खेले जाने वाले सभी मैच नॉकआउ…"